देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

होम क्वारंटीन किए गए लोगों को कुछ इस तरह ट्रैक कर रही है आंध्र सरकार

आंध्र प्रदेश के 20 मामलों की जांच की गई है. तेलंगाना, बिहार और ओडिशा भी आंध्र के इस तकनीक को फॉलो कर रहे हैं और Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए उन्हीं उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं. अमरावती.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आंध्र प्रदेश के 20 मामलों की जांच की गई है.

तस्वीरों में खबर4 फोटो
Coronavirus: होम क्वारंटीन किए गए लोगों को कुछ इस तरह ट्रैक कर रही है आंध्र सरकार, दूसरे राज्यों ने भी अपनाई तकनीक 2974666

तेलंगाना, बिहार और ओडिशा भी आंध्र के इस तकनीक को फॉलो कर रहे हैं और Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए उन्हीं उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं.

अमरावती. कोरोना वायरस (Coroanvirus) के लड़ने के लिए राज्य अपने-अपने तरीकों से काम कर रहे हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और लोगों को जागरुक करने के साथ ही सरकारें तकनीक का इस्तेमाल कर राज्य के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) ने राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य के कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार अनोखी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. राज्य सरकार अन्य एजेंसियों की मदद से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाये गये दो अनूठी तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है.

इस तकनीक की मदद से राज्य सरकार उन लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर सकती है जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है. साथ ही वह इसके जरिये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी जान सकती है.

आइए हम आपको बताते हैं कि यह काम कैसे करता है-

इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले पहले टूल का नाम है कोविड अलर्टिंग ट्रैकिंग सिस्टम (Covid alerting tracking system). इसका इस्तेमाल अधिकारी उन 25,000 लोगों पर निगरानी रखने के लिए करते हैं जो होम क्वारंटीन किये गये हैं. इसके लिए उनके फोन नंबर्स की लोकेशन का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और मोबाइल टॉवर सिग्नल का सहारा लिया जाता है.

अलर्ट मिलने पर प्रशासन के लोग होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले के पास पहुंचते हैं और उससे वापस जाने के लिए कहते हैं. साथ ही जो भी उसकी जरूरत होती है उसे पूरा करता है.

अगर होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाला ऐसा करने से मना करता है तो मामला राज्य के अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है जिसके बाद वह एक्शन में आते हैं. इस तरीके से प्रशासन यह सुनिश्चित करता है होम क्वारंटीन रह रहे लोग नियमों के मुताबिक ही रहें.

मरीज ने 15 दिन पहले जहां यात्रा की थी उसकी भी जानकारी
आंध्र की ओर से इस्तेमाल किये जाने वाले दूसरे टूल के जरिये प्रशासन कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करते हैं. इसके लिये वह कुछ डाटा और टॉवर्स का सिग्नल इस्तेमाल करते हैं. इसके तहत रोगी के फोन नंबर और सर्विस प्रोवाइडर्स की मदद से जिन जगहों पर मरीज ने 15 दिन पहले यात्रा की थी उसके बारे में जानकारी हासिल की जाती है.

इस दौरान वे उन जगहों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जहां मरीज ने 15 मिनट से ज्यादा का वक्त बिताया हो. इसके बाद प्रशासन उस इलाके में लोकल ट्रांसमिशन को ट्रैक कर पाता है और 2-3 किलोमीट के दायरे में रेड जोन सेटअप कर इलाके को सैनेटाइज करता है.

प्रशासन की ओर से राज्य में 20 पॉजिटिव मामलों की ट्रैवेल हिस्ट्री की जांच कर ली गई है. सूत्र ने बताया कि तेलंगाना, बिहार और ओडिशा भी आंध्र के इस तकनीक को फॉलो कर रहे हैं और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उन्हीं उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: केरल के बुजुर्ग दंपति ने जीती कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग, हुए संक्रमण मुक्त

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 8:32 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 15 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 17 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 19 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 19 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 19 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 19 घंटे पहले
मैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
↑