सुशांत सिंह राजपूत के पिता का खुलासा, इंडस्ट्री की टेंशन को लेकर की थी बेटे ने बात, काफी डिप्रेशन में था बेटा
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके पिता केके सिंह से पूछताछ की तो फिल्म जगत को लेकर उन्होंने हैरान कर देने वाले वाला खुलासा किया है।
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके पिता केके सिंह से पूछताछ की तो फिल्म जगत को लेकर उन्होंने हैरान कर देने वाले वाला खुलासा किया है।
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने छोटे से करियर में एक्टर ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके फैंस को दीवाना किया था। सुशांत की कमी फैंस को हमेशा महसूस होने वाली है। सुशांत के इस कदम ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
वहीं, सुशांत के इस कदम के बाद करण जौहर, सलमान खान , एकता कपूर आदि निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सुशांत से इस सभी ने अपने बैनर की फिल्मों वापस ले ली थीं। सुशांत के इस कदम से एक्टर का परिवार दुख में डूब गया है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कहा जा रहा है कि एक्टर काफी समय से डिप्रेशन में थे और डिप्रेशन पिल्स भी ले रहे थे। हालांकि आत्महत्या से काफी वक्त पहले उन्होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। जबकि पिता ने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार किया है।
सुशांत के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ सम पहले सुशांत ने उनसे बात की तो इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान दिखे थे। दो तीन बार सुशांत ने उनसे कहा था कि इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो लो महसूस करते हैं। हालांकि पिता ने बताया कि परेशानी की वजह कौन लोग हैं, इसके बारे में कभी सुशांत ने नहीं बताया।
जबकि अब बिहार के मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार ओझा ने शिकायत दर्ज करवाई है। मुजफ्फरपुर एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कमाल आर खान ने ट्वीट से हुआ खुलासा
केआरके बॉक्स ऑफिस के ट्विटर हैंडल पर हैरान करने वाले खुलासे किए गए हैं। इस ट्वीट में कहा गया है- यह सच है कि केवल 6 कंपनियां पूरे बॉलीवुड को नियंत्रित करती हैं और वे किसी के भी करियर को खत्म कर सकते हैं यदि वे उसे पसंद नहीं करते हैं। इसमें धर्मा (करण जौहर), वाईआरएफ (आदित्य चोपड़ा), टी-सीरीज (भूषण कुमार), बालाजी (एकता कपूर), नाडियाडवाला (साजिद), सलमान खान फिल्म्स (सलमान खान)।
केआरके का एक और ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार धर्मा, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजन और बालाजी टेलिफिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए अब वह केवल वेब सीरीज या टीवी सीरियल कर सकते हैं। ये ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पहले का है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले