देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

शहर में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच आईजी ने लिया स्थिति का जायजा।

ड्रोन और कैमरे के जरिए रखी जाएगी प्रभावित क्षेत्रों पर नजर | आज दिनांक 30 मार्च 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा शहर में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र 'खजराना' और 'रानीपुरा' पहुंच,स्थिति का जायजा लिया ।

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ड्रोन और कैमरे के जरिए रखी जाएगी प्रभावित क्षेत्रों पर नजर |

आज दिनांक 30 मार्च 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा शहर में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र ‘खजराना’ और ‘रानीपुरा’ पहुंच,स्थिति का जायजा लिया ।
विदित हो कि इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मरीजों के मिलने से इन क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है ।
आईजी ने प्रभावित क्षेत्रों की गलियों में जाकर भी देखा एवं स्वयं उपस्थित रहकर इन क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव करवा कर सैनिटाइज किया जाना सुनिश्चित कराया। आईजी ने इन क्षेत्रों के के लोगों से घरों में रहने की अपील की और कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की जिन गलियों में पुलिस की लगातार निगरानी संभव नहीं है वहां पर नगर निगम द्वारा कैमरे लगाए गए हैं साथ ही ‘ड्रोन’ के द्वारा इन क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जो लोग अनावश्यक ही घरों से बाहर निकल रहे हैं उनकी पहचान कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
इस दौरान आईजी ने ड्यूटी में लगे हुए पुलिसकर्मियों से मिलकर स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं उन्हें निर्देशित किया साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों का हाल जानते हुए उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी आईजी ने कहां की संक्रमित इलाकों में पुलिस को विभिन्न कार्यों से जाना पड़ता है जिससे उनके संक्रमित होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है इसके लिए पुलिस को बड़ी संख्या में हाई क्वालिटी ‘पीपी किट्स’ मुहैया कराए गए हैं एवं संक्रमित इलाको में ड्यूटी करते समय उन्हें ‘पीपी किट्स’ के पहनने के लिए कहा गया है इसके अलावा पुलिस वेलफेयर के लिए एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो पुलिसकर्मियों के परिवारों की दैनिक जीवन संबंधी समस्याएं हैं उनका निराकरण सुनिश्चित करेगा जिससे ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के परिवारों को कोई समस्या ना आए और पुलिसकर्मियों पर भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का अतिरिक्त दबाव न रहे, जिससे वह ड्यूटी के दौरान अपना शत-प्रतिशत दे सकें।साथ ही ड्यूटी में लगे हुए सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बाद घर न जाकर थाने के पास ही जो रहने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किये गए है वहां रहने के लिए कहा गया है।विदित हो कि स्वयं आई.जी. भी कोरोना संकट के चलते विगत 5-6 दिन से अपने परिवार से अलग रह रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 3 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 3 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 3 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 3 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 3 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑