देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

बाज नहीं आ रहा पाकिस्‍तान, जम्‍मू-कश्‍मीर में LoC पर की गोलीबारी, 6 जवान घायल

भारतीय सैनिकों ने‍ पाकिस्‍तान को दिया मुंहतोड़ जवाब. राजौरी और पुंछ जिलों में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान (Pakistan) ने की गोलीबारी. भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब. जम्मू.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
बाज नहीं आ रहा पाकिस्‍तान, जम्‍मू-कश्‍मीर में LoC पर की गोलीबारी, 6 जवान घायल

भारतीय सैनिकों ने‍ पाकिस्‍तान को दिया मुंहतोड़ जवाब.

राजौरी और पुंछ जिलों में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान (Pakistan) ने की गोलीबारी. भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब.

जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी और पुंछ जिलों में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान (Pakistan) सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी एवं गोलाबारी में छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. भारत की ओर से भी पाकिस्‍तान को गोलीबारी का करारा जवाब दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के मोर्टार दागे जिससे गश्ती पर गये छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. उसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के अनुसार शाम में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलियां चलाने लगे और गोले भी दागने लगे. भारतीय जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया.

बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर जम्मू-कश्मीर की ‘जनसांख्यिकीय संरचना को गैर कानूनी रूप से बदलने’ का आरोप लगाया था. साथ ही नए अधिवास नियम को ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन’ करार दिया. भारत सरकार ने बुधवार को नए अधिवास नियमों को जारी किया, जिसके तहत इसमें उनको भी मूल निवासी का दर्जा मिलेगा जो केंद्र शासित प्रदेश में 15 साल से रह रहा है.विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘ यह गैर कश्मीरियों को इस क्षेत्र में बसाने के लिए भारत का एक और गैर कानूनी कदम है.’ इसमें कहा गया, ‘ यह चौथी जिनेवा संधि समेत अंतरराष्ट्रीय कानूनों का साफ उल्लंघन है.’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: तबलीगी जमात के 11 सदस्य मस्जिद-क्वारंटाइन से भागे, FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 11:57 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 3 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 4 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 5 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 5 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 5 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 6 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 6 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑