केंद्र ने कहा-विदेशों से भारतीयों को नहीं निकाल सकते, सुरक्षा के लिए उठाए कदम
केंद्र ने HC में कहा- विदेशों में फंसे भारतीयों को नहीं निकाल सकते, सुरक्षा के लिए उठा रहे कदम (प्रतीकात्मक तस्वीर) केंद्र ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) की महामारी शुरू होने के साथ ही सरकार ने विदेश में रहे भारतीयों और भारत में लोगों की सुरक्षा, कल्याण और सलामती सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए.’ नई दिल्ली.
केंद्र ने HC में कहा- विदेशों में फंसे भारतीयों को नहीं निकाल सकते, सुरक्षा के लिए उठा रहे कदम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
केंद्र ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) की महामारी शुरू होने के साथ ही सरकार ने विदेश में रहे भारतीयों और भारत में लोगों की सुरक्षा, कल्याण और सलामती सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए.’
न्यायमूर्ति संजीव सचदेव और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की. इस दौरान पीठ को केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं प्रबंधन के लिए मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है और समय-समय पर उचित परामर्श जारी किया जा रहा है.
सहायता मुहैया कराई जा रही
केंद्र सरकार के अधिकृत वकील जसमीत सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और भारतीय मिशन (दूतावास एवं उच्चायोग) उनकी मदद करने के लिए उनके विश्वविद्यालयों या शिक्षण संस्थाओं के संपर्क में है. उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा लॉकडाउन की स्थिति के बीच विदेश मंत्रालय के लिए यह संभव नहीं कि वह बांग्लादेश या किसी अन्य देश से भारतीयों को निकालने की व्यवस्था करे. हालांकि, सभी भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद और सहायता मुहैया कराई जा रही है.’’सिंह ने कहा, ‘‘कोविड-19 प्रकोष्ठ वृहद पहुंच और सटीक सूचना सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों के लिए उप समूह बनाया गया है. दूतावासों और विदेश स्थित मिशन को हेल्पलाइन शुरू करने और इस बारे में व्यापक प्रचार करने की सलाह दी गई है ताकि फंसे हुए भारतीयों की मदद की जा सके.’’
24 घंटे हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत
उन्होंने कहा, ‘‘नोडल अधिकारी की पहचान कर प्रत्येक मिशन में विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करने की जिम्मेदारी दी गई है और 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर एवं ई-मेल की शुरुआत की गई है और इनका सोशल नेटवर्किंग साइट और सरकारी वेबसाइटों के जरिये प्रचार कर रहा है ताकि भारतीयों को इस संबंध में सूचना मिल सके.’’
केंद्र ने अदालत में दाखिल हलफनामे में कहा कि कोविड-19 की महामारी शुरू होने के साथ ही सरकार ने विदेश में रहे भारतीयों और भारत में लोगों की सुरक्षा, कल्याण और सलामती सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए.’
केंद्र सरकार के हलफनामे और यथा स्थिति रिपोर्ट देखने के बाद पीठ ने कहा कि उसकी राय है कि वकील गौरव कुमार बंसल की याचिका पर और आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है. बसंल ने याचिका में बांग्लादेश में फंसे 500 भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को निर्देश देने का अनुरोध किया था.
वकील का कहना था कि बांग्लादेश में फंसे अधिकतर छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए यह छूट दी कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वह दोबारा अदालत का रुख कर सकते हैं. अदालत ने एक और याचिका का भी निपटारा कर दिया जिसमें एक व्यक्ति ने बेटे को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से निकालने और सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश केंद्र को देने का अनुरोध किया था.
व्यक्ति ने अपनी याचिका में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी परामर्श के चलते उनका बेटा भारत वापसी नहीं कर सका. अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन के जरिये विदेश मंत्रालय द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट में आश्वासन दिया गया है कि सभी भारतीय छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी ऐसे में इस याचिका पर आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 12:02 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 4 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 5 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 6 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 6 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 6 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 7 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 13 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 14 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 14 घंटे पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 1 दिन पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 1 दिन पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 दिन पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले