देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 20 बार पढ़ी गई

देश में पेट्रोल-डीजल खरीदने वाला कोई नहीं! रोकनी पड़ी कच्चे तेल की सप्लाई

तेल कंपनियों के टैंक पूरी तरफ से फुल हो चुके हैं. कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) का असर अब ईंधन कंपनियों पर भी पड़ने लगा है.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
लॉकडाउन: देश में पेट्रोल-डीजल खरीदने वाला कोई नहीं! रोकनी पड़ी कच्चे तेल की सप्लाई

तेल कंपनियों के टैंक पूरी तरफ से फुल हो चुके हैं.

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) का असर अब ईंधन कंपनियों पर भी पड़ने लगा है. देश की दो प्रमुख ऑयल रिफाइनरीज ने कहा मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की सप्लाई को रोकने का फैसला लिया है.

नई दिल्ली. भारत की दो बड़ी रिफाइनरीज ने मिडिल ईस्ट से कच्चा तेल आयात (Crude Oil Import) बंद करने का फैसला लिया है. इन दोनों कंपनियों ने कॉन्ट्रैक्ट में एक विशेष क्लॉज (Force Majeure) के आधार पर यह फैसला लिया है, जिसमें किसी आपदा की स्थिति में वो कॉन्ट्रैक्ट का पालन करने के लिए बाध्य नहीं होंगी. तीन हफ्तों के लिए देशव्यापी हड़ताल (Lockdown In India) की वजह से ईंधन की मांग में बड़ी गिरावट आई है. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अब कंपनियों के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वो ईंधन को स्टोर कर सकें. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि इन कंपनियों के टैंक पूरी तरह से भर चुके हैं.

पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसके बाद देश के 1.3 अरब लोग घरों में बंद है. यही कारण है कि अब घरेलू बाजार में ईंधन की मांग निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है. रिफाइनरी कंपनियों के पास अब इतनी जगह नहीं कि वो ईंधन को स्टोर सकें.

यह भी पढ़ें: केवल इन कर्मचारियों के PF खाते में सरकार अपनी तरफ से डालेगी पैसे

इंडियन ऑयल ने घटाई रिफाइनरी क्षमतादेश की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने नाफ्था क्रैकर प्लांट की क्षमता को 30 से 40 फीसदी तक कम कर दिया है. कंपनी ने क्रुड सप्लायर को विशेष लेटर में जानकारी दी है कि उसके सभी टैंक ईंधन से लबालब भर चुके हैं. अब स्टोरेज की कोई व्यवस्था नहीं है. IOCL ने कहा कि … COVID-19 की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति हमारे नियंत्रण के बाहर है…इसकी वजह से हमें अपनी प्रतिबद्धता को पूरी नहीं करने में असमर्थ हैं.

फोर्स मेज्योर के जरिए लिया फैसला
भारत में हर रोज करीब 50 लाख बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग होती है. इसका एक तिहाई हिस्सेदार अकेले IOCL ही है. लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों से बेबस होकर कंपनी ने मिडिल ईस्ट सप्लायर्स को विशेष लेटर भेजा है, जिसे फोर्स मेज्योर कहा जाता है. यह कंपनियों के बीच होने वाले कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज होता है, जिसमें कंपनी किसी आपदा कि स्थिति और आगामी गतिविधियों को नियंत्रित करने में असमर्थ होती है. ऐसी परिस्थिति में यह कंपनी इस क्लॉज का हवाला देते हुए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने से मना कर देती है.

यह भी पढ़ें: RBI के बाद अब SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा,1 अप्रैल से इतनी कम होगी आपकी EMI

इस कंपनी ने भी घटाई क्षमता
दक्षिण भारत स्थिति मैंगलोर रिफाइनरीज एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने 3 लाख बैरल प्रति दिन की रिफाइनिंग क्षमता को बंद कर दिया है. आने वाले सप्ताह में यह कंपनी बाकी क्षमता को भी बंद कर सकती है. इस कंपनी ने अपने सप्लायर्स को भेजे गए एक लेटर में कहा है कि देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से उसकी रिफाइनरी पर व्यापका असर पड़ा है.

ईंधन की मांग 20 फीसदी तक घटने की अनुमान
उल्लेखनीय है कि दूसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर ईंधन की मांग में 20 फीसदी तक की कमी आने का अनुमान है. इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना वायरस महामारी है. अब तक इस महामारी ने दुनियाभर में 22,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है. कई देशों ने एयर ट्रैवल तक को बंद करके लॉकडाउन का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने पर भी मिलेगी 3 महीने की छूट! जानिए RBI ने क्या कहा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 2:40 PM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
चीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 20 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 20 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 20 घंटे पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 20 घंटे पहलेधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्तMadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 20 घंटे पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 20 घंटे पहले
एंटोनेली: 2027 की तैयारी अब शुरू, मैक्स और लीविस ने किया सम्मानSportsएंटोनेली: 2027 की तैयारी अब शुरू, मैक्स और लीविस ने किया सम्मान 1 दिन पहलेRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दीHealth & FitnessRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दी 1 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 1 दिन पहलेSpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाएTechnologySpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाए 1 दिन पहलेपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलानIndia Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
↑