दूसरे जिलों से 8 मरीजों को वाराणसी शिफ्ट किया गया; मोदी ने कहा- मॉस्क पर अनावश्यक पैसे खर्च न करें, तौलिया या गमछे का इस्तेमाल करें
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही मास्क बांटने के बारे में बताया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अनावश्यक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।
- स्टांप व पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पीएम को दी हॉटस्पॉट की जानकारी
- मोदी ने कहा- मास्क इलाज में लगे डॉक्टर एवं उनके सहयोगियों, सफाई कामगारों के लिए ज्यादा जरूरी है
वाराणसी. कोरोना से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की चिंता करते हुए बृहस्पतिवार को विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से बात की। मास्क तैयार करने की जानकारी पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अनावश्यक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। पूर्वांचल में तो कंधे पर तौलिया व गमछा रखने की परंपरा है, इसे जारी रखें और इसी से मुंह ढकने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस दौरान उप्र के स्टांप व पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पीएम को बताया कि शहर में चार स्थान हॉटस्पॉट हैं और हमारी कोशिश है कि अब मरीज ना बढ़ें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से जारी जंग में हर व्यक्ति सिपाही है। लॉकडाउन का पालन कर इसमें भागीदार बनें। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के विधायक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों पर फीडबैक लिया। काशी का हालचाल लेने के बाद उन्होंने जरूरतमंदों तक हर जरूरी सामान पहुंचाने के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही मास्क बांटने के बारे में बताया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अनावश्यक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। मास्क इलाज में लगे डॉक्टर एवं उनके सहयोगियों, सफाई कामगारों के लिए जरूरी है।
शहर में गुरुवार को एक पॉजिटिव मामला सामने आया
वाराणसी में दो लोगों की रिपोर्ट गुरुवार शाम को निगेटिव आईं है। वहीं बजरडीहा की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।ग़ाज़ीपुर और जौनपुर से 8 संक्रमित लोगों को वाराणसी शिफ्ट किया गया है। शबे ए बारात के मौके पर देर रात कब्रिस्तानों पर सन्नाटा पसरा रहा। मुस्लिम इलाको में पुलिस देर रात तक गस्त करती रही।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के नेक पहल पर शुरू हुए दवा आपके द्वार (मेडिसिन एट डोर स्टेप) योजना के तहत गुरुवार देर शाम नवें दिन भी लगभग कुल 500 लोगों को उनके घर पर डिलीवरी बॉय द्वारा दवा पहुंचाई गई। इस तरह अब तक लगभग 3150 लोगों को दवा उनके द्वार पर 31 मेडिकल स्टोर के 72 डिलीवरी बॉय होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त हुआ।
उन्होंने बातया कि चिकित्सकों द्वारा जारी परामर्श पर्ची या व्हाट्सएप पर भेजे गए परामर्श के अनुसार आवश्यक दवा डिलीवरी बॉय उनके द्वार तक पहुंचा रहे हैं। यह योजना विशेष तौर से बुजुर्गों, दिव्यांगों , महिलाओं व ऐसे लोगों के सहायतार्थ शुरू की गई है जो दवा के दुकान तक नही पहुँच सकते। योजना प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध होगी। आगे भी कई और क्षेत्र के दुकान जोड़े जाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,महापौर, सहित विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण किया 833 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दे गए नई सीख, कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘आप तो हेडमास्टर हैं’ 836 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreकैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की प्रशंसा 837 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र में आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटे सभी विधायक 842 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાત ભાજપમાં મોટા ફેરફારોની તૈયારી, પાટીલ બન્યા મંત્રી, પ્રદેશ ભાજપ નવા પ્રમુખની શોધમાં 865 दिन पहले
Indoreइंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखा 872 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતઃ લોકસભા ચૂંટણીના પરિણામો બાદ ગુજરાત સરકારના કેબિનેટમાં વિસ્તરણ થશે, એવી શક્યતા વિજય રૂપાણીએ વ્યક્ત કરી હતી. 872 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreबम के पाला बदल की राजनीति से भाजपा के वरिष्ठ नाखुश, बोले – लोगों में नाराजगी है 901 दिन पहले
Indoreजनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादन 1,075 दिन पहले
Indoreभाजपा नेताओ का आरोप लाडली बहना योजना को लेकर काँग्रेस फैला रही भ्रम 1,075 दिन पहले
Indoreमहू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला पर लगा मदरसा जलाने का आरोप 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज इंदौर में रोड शो, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में, आज शाम एयरपोर्ट से राजवाड़ा जाने से बचें, देखें शहर का ट्राफिक प्लान 1,075 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreविधानसभा चुनावों में चला धमकियों का दौर , कांग्रेस प्रत्याशी व भाजपा पार्षद ने दी धमकियां 1,077 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreआकाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में किया क्षेत्र 3 के वार्ड 61 में रोड शो 1,077 दिन पहले
Indoreइंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल द्वारा लगातार जनसम्पर्क जारी 1,078 दिन पहले