गुड़गांव के 9 इलाके कंटेनमेंट घोषित, 35 दिन से भर्ती इटली की महिला की मौत; छिपकर बैठे 6 जमातियों पर एफआईआर
लॉकडाउन के बीच पानीपत में भंडारा लगाया गया था। इस दौरान भोजन लेने के लिए लोगों ने इतनी लंबी-लंबी लाइन लगा ली कि सोशल डिस्टेंसिंग के मायने ही खत्म हो गए।।
- हरियाणा में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 164 हुआ , 110 का जमात कनेक्शन
- इटली की 76 साल की महिला को संक्रमण की पुष्टि के बाद पांच मार्च को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था
पानीपत. हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 164 हो गया है। इनमें से 1110 का जमात से कनेक्शन है। गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने 9 इलाकों को कंटेनमेंट एरियाा घोषित कर दिया है। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 35 दिन से भर्ती इटली की संक्रमित महिला की गुरुवार को मौत हो गई। यमुनानगर में छिपकर रह रहे छह जमातियों पर केस दर्ज किया है। सरकार के आदेश के बावजूद यह सामने नहीं आए थे।
गुड़गांव: 9 इलाके कंटेनमेंट घोषित
यहां मरीजों की संख्या बढ़ जाने के बाद 9 इलाकों को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया। ये हैं सेक्टर-9, सेक्टर-54, निरवाणा कॉलोनी, पालम विहार, सेक्टर-83, लेब्रूनम सोसाइटी, सेक्टर-39, गांव फाजिलपुर झारसा, वार्ड नंबर 11 पटौदी और गांव रायपुर-सोहना। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में जाकर स्क्रीनिंग करेगी। यहां 76 वर्षीय इटली निवासी महिला की मौत हो गई। यह संक्रमित महिला मेदांता अस्पताल में पांच मार्च से एडमिट थी। इस महिला को इटली के ही 13 अन्य संदिग्धों के साथ भर्ती कराया गया था। बाकी सभी स्वस्थ हो गए थे। इन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।
पानीपत: गलत सूचना से दोबारा सैंपल लिए
गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. संतलाल की एक गलत सूचना से असमंजस के हालात बन गए। सीएमओ ने शहर के अधिकारियों को लैटर जारी कर दिया कि 1 अप्रैल को निजामुद्दीन के मरकज से लौटे शास्त्री कॉलोनी के 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामले में कुछ गफलत हुई। अब दोबारा सैंपल लिए गए हैं।
पानीपत: ठीक होने के बाद फिर बीमार हुई महिला की रिपोर्ट निगेटिव
संक्रमण से ठीक हो चुकी जिस महिला की दोबारा तबीयत बिगड़ी थी। उसकी दोबारा जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौल्था की उस महिला को बीमार होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला को छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले संक्रमण का पता चलने के बाद महिला का पीजीआई रोहतक में इलाज चला था। 30 मार्च को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
यमुनानगर: प्रदेश में पहली बार 6 तब्लीगियों पर एफआईआर, दिल्ली से लौटने के बाद छिपे हुए थे
यमुनानगर में जब्लीगी जमात से लौटने के बाद पुलिस को इसकी सूचना नहीं देने वाले 6 जमातियों पर यमुनानगर थाने में केस दर्ज किया है। इनमें से एक अमीर दयालगढ़ निवासी अब्दुल कलाम उर्फ इदरीश ने पुलिस को बताया कि लापरा के कुछ लोग उनके साथ जमात में गए थे। वे अपने घर में छिपे बैठे हैं। इसके बाद पुलिस लापरा पहुंची। यहां जमात में गए सादीन, आरिफ, शहजाद, नफीस, जीशान व मोहम्मद इंतजार को चेक किया। पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। वहां उनका चेकअप हुआ और आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब इनका कोरोना टेस्ट होगा।
हरियाणा में अब कुल 110 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 110 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 3, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
10 विदेशी 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।
10 विदेशी, 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 दूसरे राज्यों के हैं। श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरल के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।
हरियाणा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 164
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 164 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 38 मरीजों के साथ नूंह जिला पहले नंबर पर है। गुरुग्राम में 32, पलवल में 28, फरीदाबाद में 28, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 5, हिसार में 2, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 5, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 और सोनीपत में 3 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों तक कोरोनावायरस पहुंच गया है।
18 मरीज हुए ठीक
अभी तक 17 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 4, फरीदाबाद में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले

