घरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स
दोस्तों को याद कर रहे हैं बच्चे तो नियमित रूप से कॉल पर दोस्तों से बात कराएंबच्चों को भी जिम्मेदारियों का महत्व समझाने के लिए उन्हें घर के कामों में शामिल करें देश में कोरोना को आए करीब 200 दिन पूरे हो चुके हैं।
- दोस्तों को याद कर रहे हैं बच्चे तो नियमित रूप से कॉल पर दोस्तों से बात कराएं
- बच्चों को भी जिम्मेदारियों का महत्व समझाने के लिए उन्हें घर के कामों में शामिल करें
देश में कोरोना को आए करीब 200 दिन पूरे हो चुके हैं। बीते कई महीनों से इस संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के कदम उठाएं गए। इसकी रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के बाद अब देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक स्कूल-कॉलेज समेत शिक्षण संस्थान बंद होने की वजह से पढ़ाई के साथ ही बच्चों पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में बच्चे चिड़चिड़े होने के साथ ही पढ़ाई से भी दूर होते जा रहे हैं।
ये वक्त मुश्किल जरूर है, लेकिन इस वक्त हम सभी को जादुई चीज की जरूरत है, जो हमें घर पर बच्चों के साथ दिनभर की योजना बनाने में मदद करेगी, ताकि घरों में कैद हो चुके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने दिन को भी मजेदार बना सकें। पढ़ाई के साथ ही बच्चे को घर में ही एंटरटेन करने के लिए साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा बता रही हैं, कुछ ऐसी टिप्स जो बच्चों को घर में एक्टिव रखने में मददगार साबित होगी।
1. बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर
मौजूदा दौर में सभी के अंदर एक नकारात्मकता का भाव पनपने लगा है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। कोरोना के कारण आई निगेटिविटी से बच्चों को दूर रखने के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार और स्नेह दें। घर में सकारात्मक वातावरण बनाएं और जितना हो सकें परिवार के सदस्यों के साथ टकराव करने से बचें। कोरोना प्रसार की स्थिति के बारे में ज्यादा बात न करें।
2. दोस्तों से करें बातचीत
कोरोना के साथ शुरू हुई जिंदगी अब न्यू नॉर्मल तरीके से आगे बढ़ रही है। ऐसे में लाइफ में आए बदलावों के बीच यह सुनिश्चित करें कि बच्चे नियमित रूप से कॉल पर अपने दोस्तों से बात करते रहे। स्कूल बंद हैं, इसलिए दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वह दोस्तों को याद कर रहे हैं। ऐसे में उनसे बात करने से वह आराम और खुशी के साथ रह पाएंगे।
3. पढ़ाई का नहीं डालें दबाव
स्कूल आदि बंद होने की वजह से पैरेंट्स पढ़ाई को लेकर काफी चिंता में है। ऐसे में कई पैरेंट्स बच्चों पर पढ़ाई के लिए दबाव बनाने लगे है। याद रहे दबाव में पढ़ाई बच्चों के लिए और मुश्किल बन जाएगी। इसलिए बिना दबाव बनाएं उनकी पढ़ाई में मदद करते हुए उन्हें समझाएं कि यह बहुत आसान है। इसके लिए आप खुद चैप्टर को पढ़े और उन्हें यह समझाएं कि अध्ययन करना कितना आसान है।
4. बच्चों के साथ समय बिताएं
मौजूदा दौर में स्कूल बंद होने की वजह से सभी स्कूल ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाई जारी रखें हुए हैं। इतना ही नहीं पढ़ाई होने के बाद अपने मनोरंजन के लिए भी बच्चे ज्यादातर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पैरेंट्स उनके बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर भी काफी परेशान है। बच्चों के स्क्रीन समय को कम करने के लिए उनके साथ समय बिताएं। उनसे उनकी रुचि के बारे में बात करें और उनके साथ इनडोर गेम खेलकर बोरियत दूर करने की कोशिश करें।
5. जिम्मेदारियों का कराएं एहसास
कोरोना काल ने हमें कई ऐसी चीजें सिखाई जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज किया करते थे। ऐसे में बच्चों को भी जिम्मेदारियों का महत्व समझाने के लिए उन्हें घर के कामों जैसे पौधों को पानी देना, कपड़े तह करना, सब्जियां काटना, अलमीरा व्यवस्थित करना आदि में शामिल करें। घर के कामों से जुड़ी कुछ छोटी जिम्मेदारियां उन्हें इसके महत्व का एहसास कराएगी।
6. योग अभ्यास करें
लगातार कई महीनों से घरों में बंद रहने के कारण बच्चों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर ही काफी असर पड़ रहा है। एक ओर स्कूल, दोस्तों से मिलना, घूमना-फिरना आदि के बंद होने से बच्चे फ्रस्टेट हो चुके हैं,तो वहीं खेल-कूद ना होने की वजह से फिजिकल एक्सरसाइज भी बंद है। ऐसे में उन्हें खेल- खेल में रोचक तरीके के साथ साँस लेने के व्यायाम सिखाने की कोशिश करें। इसके अलावा उनके साथ योग अभ्यास करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की स्मृति में अटल खेल महोत्सव का आयोजन 1,761 दिन पहले
India Newsटी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इंदौर के दो क्रिकेट खिलाड़ियो को चुना गया 1,806 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमिस्टर इंडियाने आत्महत्येचा प्रयत्न केला: बॉडीबिल्डर मनोज पाटीलने ड्रग्स खाऊन आत्महत्या करण्याचा प्रयत्न केला, अभिनेता साहिल खानवर सुसाईड नोटमध्ये गंभीर आरोप केले 1,861 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजिला के 2 खिलाड़ि अविरल अग्रवाल और अंश पिल्लाई ने कई वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद अविरल अग्रवाल और अंश पिल्लाई को मिला ब्लैक बेल्ट. 1,918 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતનું ગૌરવ:અમદાવાદની માના પટેલ ટોક્યો ઓલિમ્પિક માટે ક્વોલિફાઇ થનારી દેશની પ્રથમ મહિલા બેકસ્ટ્રોક સ્વિમર બની 1,937 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर में स्किम नम्बर 114 में पांचवी कक्षा की बच्ची की सिर कुचल की हत्या कर दी गई 2,234 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर में एक स्कूल ऐसा है जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका टीचर खाकी वर्दी में पहुंचते हैं 2,237 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessएक्शन मोड में सांसद शंकर लालवानी, प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलौना कारोबार को बूस्ट करने की बात कही, सांसद ने मीटिंग लेकर इंदौर में संभावनाएं तलाशी 2,239 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकप्तान मनप्रीत समेत 5 कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी एहतियातन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, साई ने कहा- सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक 2,261 दिन पहले