कप्तान मनप्रीत समेत 5 कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी एहतियातन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, साई ने कहा- सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा- पांचों खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के इरादे से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- मंदीप सिंह को ब्लड ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
- खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बावजूद नेशनल टीम का कैंप तय शेड्यूल के मुताबिक 19 अगस्त से ही शुरू होगा
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह के बाद 5 और कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को एहतियातन बेंगलुरु के एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें कप्तान मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंदीप को सोमवार रात को ब्लड ऑक्सीडन लेवल कम होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है। खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बावजूद नेशनल कैंप तय शेड्यूल के मुताबिक 19 अगस्त से शुरू होगा। यह फैसला हॉकी इंडिया के ऑफिशियल्स और दोनों टीमों के कोच के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया।
सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही: साई
साई ने बताया कि मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया है।इन्हें अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया गया, ताकि बेहतर इलाज करने के साथ ही इनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा सके। फिलहाल सभी खिलाड़ी ठीक हैं।
बेंगलुरु लौटने के दौरान खिलाड़ियों के संक्रमित होने की आशंका
साई के मुताबिक, यह सभी खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद अपने-अपने घर से नेशनल कैंप के लिए बेंगलुरु लौटे थे। ऐसे में इनके सफर के दौरान संक्रमित होने की आशंका है। इधर, महिला टीम की सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जल्द ही इनकी ट्रेनिंग शुरू होगी।
20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए हॉकी टीम का नेशनल कैम्प 20 अगस्त से शुरू होना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी 4 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे और तभी से सभी क्वारैंटाइन हैं। कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें से यह 6 खिलाड़ी पॉजिटिव निकले हैं।
टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अर्जेंटीना, स्पेन के साथ पूल-ए में रखा गया
एक साल के लिए टाले जा चुके टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होना है। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला करेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इस पूल में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले