इंदौर में एक स्कूल ऐसा है जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका टीचर खाकी वर्दी में पहुंचते हैं
पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की आंखों के सामने एक नाकारात्मक छवि सामने आ जाती है, लेकिन कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने दूत बनकर काम किया है.
पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की आंखों के सामने एक नाकारात्मक छवि सामने आ जाती है, लेकिन कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने दूत बनकर काम किया है. महामारी के दौर पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की है. अब इंदौर में पुलिसकर्मी एक शिक्षक की भी भूमिका निभा रहे हैं.
इंदौर में एक स्कूल ऐसा है, जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका टीचर खाकी वर्दी में पहुंचते हैं. स्कूल हर संडे को पेड़ के नीचे लगता है. जिसमें गरीब बस्तियों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है. शहर के पुलिस जवान संजय सांवरे अपनी ड्यूटी करने के बाद समय निकालकर बच्चों को मुफ्त में पढ़ाते हैं. पिछले 4 सालों से संजय सांवरे की क्लास हर संडे लगती है. जिसमें बच्चे भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं.शहर के लाल बाग में एक पेड़ के नीचे 50 से अधिक बच्चों के साथ एक पुलिसकर्मी हर रविवार नजर आता है. इंदौर में ही पदस्थ पुलिस जवान संजय सांवरे की स्पेशल क्लास लगती हैं. जिसमें वह टीचर बनकर बच्चों को सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की पढ़ाई करवाते हैं. पिछले 4 साल से लगातार संजय सांवरे की क्लास जारी है और यहां पढ़ने वाले सभी बच्चों का एडमिशन भी संजय सांवरे ने स्कूल में करवा रखा है.ड्यूटी पूरी करने के बाद क्लास के लिए पहुंचते हैं संजयसंजय सांवरे हर रविवार को अपनी ड्यूटी करने के बाद बस्ती के बच्चों को पढ़ाने पहुंचते हैं. संजय को देखकर ही सभी बच्चे एकत्रित हो जाते हैं और अपना खेलना कूदना बंद कर क्लास में पढ़ाई करने बैठ जाते हैं. संजय के साथ ही उनके कई दोस्त भी इस अभियान से जुड़ चुके हैं. जिसके बाद अब 10 से 15 लोग बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हैं और समय-समय पर इन्हें कॉपी किताब सहित पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाते हैं.शुरुआती दौर में नहीं थी पढ़ाई को लेकर कोई जागरूकतासंजय बताते हैं कि, शुरुआती दौर में जब उन्होंने बस्ती के बच्चों को पढ़ाने की बात कही, तो बच्चों के माता-पिता ने मना कर दिया. बस्ती में रहने वाले लोगों की धारणा थी कि, बच्चे पढ़ाई न करते हुए काम करें. जिससे कि उनका घर चल सके. संजय ने सभी परिवारों से संपर्क कर माता-पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. जिसका असर ये हुआ कि, संजय की क्लास में सभी बच्चे पहुंचने लगे.संजय की क्लास में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र भी आ चुकी हैंसंजय ने सभी बच्चों का एडमिशन पास के ही सरकारी स्कूल में करवा दिया और खुद रविवार को बच्चों की क्लास लेने की जिम्मेदारी निभाने लगे. संजय ने अपने खर्चे से ही बस्ती के बच्चों को त्योहार पर कपड़े और स्कूल बैग देने की योजना भी बना रखी है. संजय के मुताबिक बच्चे कोचिंग तो क्या स्कूल पहुंचने में भी सक्षम नहीं हैं. इसीलिए वो इनकी मदद कर रहे हैं. संजय के कार्य को देखते हुए इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित कर चुकी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले