देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

गैर जरूरी यात्राएं नहीं रुकीं तो बस और ट्रेन सेवाएं बंद कर दी जाएंगी: CM ठाकरे

उद्धव ठाकरे सरकार का फैसला. सीएम ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित 39 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि एक की स्थिति गंभीर है. संक्रमित लोगों में 26 पुरुष और 14 महिलाएं मुंबई.

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
गैर जरूरी यात्राएं नहीं रुकीं तो बस और ट्रेन सेवाएं बंद कर दी जाएंगी: CM ठाकरे

उद्धव ठाकरे सरकार का फैसला.

सीएम ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित 39 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि एक की स्थिति गंभीर है. संक्रमित लोगों में 26 पुरुष और 14 महिलाएं

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (CoronaVirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अगर लोग गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं करेंगे तो सरकार बस और ट्रेन सेवाओं को बंद करने का ‘कड़ा फैसला’ लेने पर मजबूर हो जाएगी.

राज्य कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकरे ने लोगों से गैर जरूरी यात्रा नहीं करने और बिना वजह एक जगह जमा नहीं होने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में सात दिन की कोई छुट्टी नहीं है, जैसा मीडिया के एक तबके में खबर दी गई है.

50% फीसदी लोग घर से काम करें
ठाकरे ने कहा कि प्रशासन 50 फीसदी क्षमता के साथ सरकारी कार्यालयों को काम करने की इजाजत देने पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि मंगलवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 40 लोग संक्रमित हुए हैं. एक व्यक्ति की मौत हुई है . ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 39 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि एक की स्थिति गंभीर है. संक्रमित लोगों में 26 पुरुष और 14 महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में राज्य की मौजूदा हालत और कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की गई.ठाकरे ने कहा, ‘‘ मुंबई में सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को बंद नहीं किया जाएगा. अगर लोगों ने संयम नहीं बरता और गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं किया तो हम कड़े फैसले लेने पर बाध्य हो जाएंगे.’’

41 लोगों में संक्रमण
उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में अबतक 40 (स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार 41) लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और एक मरीज की मौत हुई है. 39 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि एक की हालत गंभीर है. मरीजों में 26 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे में दुकानदारों का अपनी दुकानों को बंद रखने का फैसला उनका खुद का है और अन्य लोग भी इसका अनुकरण करें तो अच्छा है.उन्होंने कहा, “ यह अच्छा रहेगा कि अन्य शहरों के दुकानदार भी अपनी दुकानों को खुद बंद रखें, लेकिन इसमें किराने के सामान रखने वाले जैसे जरूरी सेवाओं के दुकानदार शामिल नहीं हों.”

‘आपात स्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकलें’
ठाकरे ने कहा कि सरकार ने बस और ट्रेन सेवा को बंद रखने का अबतक फैसला नहीं किया है. उन्होंने कहा, “ यह जरूरी सेवाएं हैं और हमारी इन्हें बंद करने की मंशा नहीं है. यातायात काफी कम हुआ है. लोग सिर्फ आपात स्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकलें.”

उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन अहम हैं. लोगों को आत्म-अनुशासन में रहने की आवश्यकता है. ठाकरे ने कहा कि भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए (कुछ समय के लिए) सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: राज्‍यसभा चुनाव में ममता बनर्जी को झटका, TMC समर्थित उम्मीदवार का नामांकन रद्द

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 17, 2020, 9:14 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 17 घंटे पहलेUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियनBusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 18 घंटे पहलेयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेडBusinessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 19 घंटे पहले
Amazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहले
↑