कोरोना से मुंबई को थोड़ी राहत, नये मामलों में 35 फीसदी गिरावट और 2 की मौत
मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट 16 अप्रैल 2020 मुंबईलगातार बढ़ते कोरोना मरीज और मौत के आंकड़ों से जूझ रही मुंबई के लिए बुधवार का दिन थोड़ा राहत वाला रहा।
मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट 16 अप्रैल 2020
मुंबई
लगातार बढ़ते कोरोना मरीज और मौत के आंकड़ों से जूझ रही मुंबई के लिए बुधवार का दिन थोड़ा राहत वाला रहा। बुधवार को मुंबई में कोरोना मरीजों के नए मामलों में करीब 35 फीसदी गिरावट दिखी। मुंबई में बुधवार को 140 नए केस सामने आए। इसी के साथ बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस से 2 की मौत हुई जो मुंबई के लिए संकट भरे 11 दिनों में सबसे कम है। पिछले एक सप्ताह से यह वायरस रोज 9 से 16 लोगों की मौत का कारण बन रहा था। कोरोना मामले में यह गिरावट बीएमसी के टेस्टिंग मापदंड में बदलाव के तीसरे दिन देखने को मिली। मुंबई में अब तक 114 की मौत हो चुकी है। सिर्फ सोमवार को यहां 9 की मौत हो गई थी। पिछले शुक्रवार तक मुंबई में मौत का आंकड़ा डबल डिजिट में देखने को मिला था। मुंबई में बुधवार को 65 साल की महिला की मौत हुई जिन्हें डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। इसके अलावा एक 50 साल की महिला की भी मौत हो गई।
राज्य में 2,916 कोरोना मरीज
इसके अलावा बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस मरीजों के आंकड़ों में भी कमी देखने को मिली। बुधवार को महाराष्ट्र में 232 नए केस आए। मंगलवार की तुलना में बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के नए मामलों में 34 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा 9 की मौत हुई जो पिछले 6 दिनों में सबसे कम थी। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2,916 हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना से 187 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 50 लोग राज्य में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 14 पॉजिटिव मरीज मुंबई में मिले हैं।
पढ़ें: उतर रहा कोरोना? दिल्ली, मुंबई में शुभ संकेत
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से 76 नए मरीज
मरीजों के उपचार के साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की खोज के लिए भी विशेष मुहिम चलाई गई है। इसके तहत केवल एक दिन में 76 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए अब तक 857 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिन स्थानों पर पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनकी इमारत के साथ करीब की 33,636 इमारतों को सैनेटाइज किया जा चुका है।
मुंबई में 181 ने जीती कोरोना से जंग
बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 17 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद महानगर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 164 से बढ़कर 181 हो गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 22 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 60 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 642 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 786 दिन पहले