देश की बात, आपके शहर से
अगर आपका बच्चा Zoom App से पढ़ता है तो होगा नुकसान, हैकर्स चला सकते हैं पोर्न
टेक्नोलॉजी 14 बार पढ़ी गई

अगर आपका बच्चा Zoom App से पढ़ता है तो होगा नुकसान, हैकर्स चला सकते हैं पोर्न

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया है. इस कारण तमाम दफ्तर से लेकर बच्चों के स्कूल-कॉलेज तक सब बंद है.

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया है. इस कारण तमाम दफ्तर से लेकर बच्चों के स्कूल-कॉलेज तक सब बंद है. लोग अपने घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं, तो वहीं बच्चों के भी अब ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू हो गए हैं. ऐसे समय में ज़रूरत के चलते ज़ूम ऐप काफी चर्चा में आ गया है. ऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video confrencing) के ज़रिये मीटिंग्स से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक के लिए इस वीडियो ऐप का तेजी से इस्तेमाल बढ़ा. जानकारी के मुताबिक भारत के करीब 20 देशों से 90 हज़ार स्कूल ज़ूम ऐप (zoom app) का इस्तेमाल कर पढ़ाई कर रहे हैं. हालांकि पूरी दुनिया में पॉपुलैरिटी के बीच इससे जुड़े कई सवाल भी खड़े हो गए हैं.

सबसे पहले बता दें कि ज़ूम एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग प्लैटफॉर्म है और हैकर्स ने इस ऐप को अपना निशाना बना लिया है. साइबर क्रिमनल्स क्लास या कॉलेज सेशन के दौरान हैकिंग के ज़रिये इसपर आपत्तिजनक कंटेंट तक पोस्ट कर सकते हैं. इस तरह की हरकत हैकर्स स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल करके करते हैं और ऐसी एक्टिविटी को ‘zoom bombing’ कहते हैं.

फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एफबीआई ने कथित ‘ज़ूम बॉम्बिंग’ को लेकर सतर्क किया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हैकिंग से जुड़ा था. एफबीआई ने बताया था कि उसके पास ऐसी कई शिकायतें आई है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोई अनजान व्यक्ति कॉन्फ्रेंस में जुड़ गया या किसी अनजान व्यक्ति ने पॉर्न या हेट फोटोज़ या स्पीच के ज़रिए कॉन्फ्रेंस को बाधित करने की कोशिश की.ये भी पढ़ें: इंडिया में सस्ती कीमत में आएगा OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro, कंपनी ने दिया हिंट

वाशिंगटन पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, ज़ूम ऐप पर पोस्ट किए गए बच्चों के चेहरे, आवाज़ और निजी जानकारी भी शेयर होने का खतरा है. इस पर खासतौर पर हैकर का अडल्ट कंटेंट पोस्ट करने का खतरा है. उदाहरण के तौर पर ज़रा सोचें कि आपका बच्चा ज़ूम के ज़रिये पढ़ाई कर रहा है और अचानक उसके सामने अडल्ट वीडियो चलने लगे.

डार्क वेब पर बिक रही है निजी जानकारियां
ब्लीडिंग कंप्यूटर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 5 लाख से ज्यादा Zoom अकाउंट को डार्क वेब में बेचा जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि कई जगहों पर Zoom यूज़र्स का डेटा तो फ्री में ही बेचा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक Zoom यूज़र्स को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि उनका डेटा बेचा जा रहा है. इनमें यूज़रनेम, पासवर्ड और यूज़र द्वारा दर्ज की कई जानकारियां शामिल हैं.

साइबर सिक्योरिटी फर्म Cyble ने दावा किया है कि इस कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा Zoom के यूज़र क्रेडेंशियल यानी लॉगइन डीटेल्स खरीदी हैं. हालांकि इस फर्म ने कहा है कि ये यूज़र्स को अगाह करने के लिए किया गया है. इस फर्म ने कहा है कि ये डेटा 10 पैसे प्रति अकाउंट से कम में खरीदा गया है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपके फोन में भी तो नहीं घुस गया है खतरनाक वायरस? चेक कर ऐसे करें डिलीट

ऐपल, स्पेस X जैसी कंपनियों ने लगाई रोक
दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनी Apple, Space X के साथ-साथ NASA ने भी अपने कर्मचारियों को इससे दूर रहने की सलाह दी है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे Apple और उसके कर्मचारी ऑफिस के रोजोना के काम के साथ-साथ कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर भी काम कर रहे होते हैं.

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ऐपल की बैठकों को फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. ऐपल अपनी योजनााओं को लेकर बहुत गोपनीयता बरती है, क्योंकि उनके प्रोडक्ट की कोई भी जानकारी लीक होने से उनको बड़ा नुकसान होगा. इसीलिए ऐपल लगातार अपने कर्मचारियों को ज़ूम ऐप से बचने की सलाह दे रही है.

स्पेसएक्स ने 28 मार्च को अपने कर्मचारियों को एक मेमो भेजा, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि कर्मचारियों को ज़ूम ऐप का इस्तेमाल नहीं करना है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स ने ज़ूम का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया था, क्योंकि ऐप पर लगातार गोपनीयता और सुरक्षा चिंताओं को लेकर सवाल उठ रहे है.

गूगल ने भी इस्तेमाल करने से मना किया
इसके अलावा दुनिया की बड़ी टेक कंपनी गूगल ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कर्मचारियों को ज़ूम ऐप का इस्‍तेमाल करने से रोक दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने कुछ हफ्ते पहले अपने सभी कर्मचारियों को ये ऐप बैन करने के बारे में एक ईमेल भेजा है. गूगल ने Work From Home के दौरान अपने कर्मचारियों से कहा कि जिस किसी ने भी अपने सिस्टम पर ज़ूम ऐप को इंस्टॉल किया है, जल्‍द ही सॉफ्टवेयर काम नहीं करेगा.

क्या है Zoom App?
सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप का बनाया ये ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ ज़ूम ही ऐसा ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं. यही वजह है कि घर से काम कर रहे बिज़नेस प्रोफेशनल के बीच ये ऐप रातों-रात बेहद पॉपुलर हो गया. अब तक इस ऐप को 50 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और अभी भी ये नंबर बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग: सैमसंग इंडिया ने किया 20 करोड़ रुपये का योगदान

इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग प्लैटफॉर्म पर ज़ूम से ज़्यादा फीचर
एक टाइम था जब वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेसिंग के लिए लोगों का पसंदीदा प्लैटफॉर्म स्काईप हुआ करता था. लोग ऑफिस के लिए, पर्सनल चैट के लिए इसी का इस्तेमाल करते थे. इसके बाद imo ऐप बहुत फेमस हुआ. इसमें लोग मैसेजिंग के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं. लॉकडाउन के समय ज़ूम ऐप ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के चलते इस ऐप को इस्तेमाल करने का खतरा बढ़ गया है. तो हम आपको बता दें कि बाज़ार में एक ऐसा प्लैटफॉर्म भी मौजूद है, जो भले ही बहुत फेमस नहीं है, लेकिन इसके फीचर्स ज़ूम से भी ज़बरदस्त है.

ज़ूम ऐप में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए एक साथ 100 लोग ऐड हो सकते हैं, जिसके लिए टाइम लिमिट 40 मिनट की दी गई है और ये पूरी तरह से फ्री है. वहीं हम ज़ूम के पेड ऐप की बात करें तो इसमें आप 24 घंटे बात कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हर महीने $14.99 देना होगा.

लेकिन इससे भी बढ़िया फीचर हमें मुफ्त में तो क्या बुराई है, जी हां Freeconfrencecall.कॉम नाम का प्लैटफॉर्म एक साथ 1,000 लोगों को ऐड करने की सहुलियत देता है. इसके लिए 6 घंटे की टाइम लिमिट दी गई है.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं मोबाइल फोन और टीवी समेत ये चीजें

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 15 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 15 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 17 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 799 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,849 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,892 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,895 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,908 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,208 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,214 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,220 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,223 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,224 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,227 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,229 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,230 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,251 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,252 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,252 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,253 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,254 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहले
↑