अटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया
मुंबई। मुंबई में एक महिला के सुसाइड की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। महिला अटल सेतु नाम से प्रचलित ट्रांस हार्बर लिंक पर पहुंची और वहां से नीचे समंदर पर कूदने लगी।
मुंबई। मुंबई में एक महिला के सुसाइड की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। महिला अटल सेतु नाम से प्रचलित ट्रांस हार्बर लिंक पर पहुंची और वहां से नीचे समंदर पर कूदने लगी। हालांकि, वहीं मौजूद एक कैब ड्राइवर और पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया।
वीडियो सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें ड्राइवर और पुलिस महिला को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला की पहचान 56 वर्षीय रीमा मुकेश पटेल के रूप में हुई है और वह मुंबई के उत्तर-पूर्व में एक उपनगर मुलुंड की निवासी है।
ड्राइवर की फुर्ती से बची जान
वीडियो में उसे अटल सेतु पर बने सुरक्षा अवरोधक पर बैठे देखा जा सकता है। फिर वह समुद्र में कुछ फेंकती है और कूदने का प्रयास करती है, लेकिन समय रहते ड्राइवर उसका हाथ पकड़ लेता है। इसके बाद पुलिस का एक गश्ती दल मौके पर पहुंचता है और उसे पकड़ने में ड्राइवर की मदद करता है।
कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचाया
एक मिनट से अधिक समय तक चले साहसिक बचाव अभियान के बाद आखिरकार महिला को बचा लिया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,
अपने बहुमुल्य जीवन को महत्व देंः पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि मैं नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि अपने बहुमुल्य जीवन को महत्व दें और ऐसी परिस्थितियों में आवेग में आकर कोई कदम न उठाएं। कभी न भूलें, आपके प्रियजन इससे बेहतर के हकदार हैं। पिछले महीने ही एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने पुल से कूदकर जान दे दी थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 22 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 60 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 642 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 786 दिन पहले