मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?
मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत (Saif Ali Khan Attacker Detained) में ले लिया है. उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है.
मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत (Saif Ali Khan Attacker Detained) में ले लिया है. उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है. हिरासत के वीडियो में मुंबई पुलिस एक शख्स को पकड़कर लाती दिख रही है. क्या यह वही हमलावर है, जिसने सैफ पर हमला किया था? अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बता दें कि सैफ का हमलावर एक सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दिया था. वह हमले के बाद सैफ की बिल्डिंग की फायर एग्जिट वाली सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था.
मुंबई पुलिस को एक बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखा था. अब इस हिरासत को इस केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अगर यह सैफ का हमलावर ही है तो मुंबई पुलिस को सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं.
हिरासत से खुलेंगे कई राज
हिरासत में लिया गया शख्स कौन है ये पुलिस ने अब तक नहीं बताया है. लेकिन पुलिस ने कहा है कि सैफ मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मुंबई पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि हमलावर सैफ के घर से भागकर सीधे बांद्रा स्टेशन की ओर गया था. मुंबई पुलिस को एक बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखा था. अब इस हिरासत को पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अगर यह सैफ का हमलावर ही है तो मुंबई पुलिस को सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं.
संदिग्ध सैफ का आरोपी या कोई और?
पुलिस ने पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा है कि ये सैफ पर हमला करने वाला ही आरोपी है. कुछ देर पहले एक संदिग्ध को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था, घटना के बाद उसने पहली लोकल ट्रेन ली थी. पहले से अलर्ड मोड पर बैठी पुलिस ने वसई और नालासोपारा में कैंपिंग शुरू कर दी थी. अब वह पुलिस की हिरासत में है. हालांकि पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है. पुलिस की 20 टीमों की नजर सैफ के हमलावर पर लगी हुई हैं.
अस्पताल में सैफ, कैसी है तबीयत?
बता दें कि बुधवार तड़के 2.30 बजे सैफ पर उनके घर में घुसकर एक चोर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस घटना में सैफ को 6 जगह चोटें आई हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी और गले के पास गंभीर चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हो चुकी है. एक्टर अब खतरे से बाहर हैं. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
बांद्रा पुलिस की पूछताछ जारी
मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो सैफ के हमलावर को ढूंढ रही थी. एक टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा है. बांद्रा पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ये वही व्यक्ति है जिसने एक्टर पर हमला किया या फिर वह दूसरा संदिग्ध है. ये भी साफ नहीं है कि सीसीटीवी में भागता दिखा शख्स है या नहीं. पुलिस के आधिकारिक बयान आने के बाद ही ये क्लियर हो सकेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 22 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 60 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 482 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 785 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiमहायुतीची सत्ता आल्यास मुख्यमंत्री कोण?; अजित पवारांनी स्पष्ट शब्दात उत्तर दिलं 786 दिन पहले
