देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 16 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: सोनिया गांधी ने PM मोदी लिखा पत्र, मजदूरों के लिए मांगी मदद

सोनिया गांधी ने सरकार ने लगाई ये गुहार. CoronaVirus: सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा, 'लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है.' नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi27 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: सोनिया गांधी ने PM मोदी लिखा पत्र, मजदूरों के लिए मांगी मदद

सोनिया गांधी ने सरकार ने लगाई ये गुहार.

CoronaVirus: सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा, ‘लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है.’

नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि देश में लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर रास्तों में फंसे मजदूरों एवं गरीबों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परामर्श जारी किया जाए. सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह आग्रह भी किया कि रास्ते में फंसे लोगों को उनके घरों तक जाने के लिए राज्य परिवहन की सेवा मुहैया कराई जाए और जिला कलेक्टर को उनकी मदद का उत्तरदायित्व दिया जाए.

रास्‍ते में फंसे लोगों की मदद करे सरकार: सोनिया गांधी
उन्होंने कहा, ‘लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है. बहुत सारे लोग अपने घरों एवं होटलों में हैं और उनके पास पैसे नहीं हैं.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मेरा आग्रह है कि रास्ते में फंसे लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परामर्श जारी किया जाए.’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार से रास्ते में फंसे लोगों की मदद का आग्रह किया.

 

प्रियंका गांधी ने सरकार से लगाई ये गुहार
उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘दिल्ली के बॉर्डर पर त्रासद स्थिति पैदा हो चुकी है. हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई साधन नहीं, भोजन नहीं. ‘ प्रियंका ने कहा, ‘कोरोना का आतंक, बेरोजगारी और भूख का भय इनके पैरों को घर गांव की ओर धकेल रहा है. मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं. कृपया इनकी मदद कीजिए.’

प्रियंका गांधी का CM योगी को पत्र- सरकार का सहयोग करेगी कांग्रेस
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को पत्र लिखा. इसमें उन्‍होंने कोरोना के खिलाफ जंग में प्रदेश सरकार का साथ देने का भरोसा दिलाया.

प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘जो लोग विभिन्न जगहों से वापस लौट रहे हैं उनको स्कूलों में शरण दी जाए और फिर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाए. दिहाड़ी मजदूरों की रोटी की व्यवस्था हो, किसानों की तरफ ध्यान दिया जाए, उनकी फसल तैयार है. कांग्रेस के वालंटियर सरकार की मदद करेंगे.’

ये भी पढ़ें: इटली में कोरोना वायरस का कहर, एक दिन में 919 लोगों की मौत, 86 हजार से ज्यादा मामले

ये भी पढ़ें: कोलकाता में एक ही परिवार के 5 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव, बीमारों में 9 महीने की बच्ची भी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 12:31 AM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
प्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइडLifestyleप्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइड 8 घंटे पहलेउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं?Lifestyleउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं? 9 घंटे पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 9 घंटे पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 9 घंटे पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 9 घंटे पहले
इंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार कियाMadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 1 दिन पहलेWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शनMadhyaPradeshWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शन 1 दिन पहले
↑