देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

कतर में भारतीय प्रोडक्ट्स की भारी मांग, यात्री विमान के जरिये भेजा जाएगा सामान

दोहा से दिल्ली के बीच बुधवार से 19 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की हैं. Coronavirus Outbreak: कतर एयरवेज कार्गो (Qatar Airways Cargo) ने कहा कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कतर में भारतीय प्रोडक्ट्स की भारी मांग, यात्री विमान के जरिये भेजा जा रहा सामान

दोहा से दिल्ली के बीच बुधवार से 19 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की हैं.

Coronavirus Outbreak: कतर एयरवेज कार्गो (Qatar Airways Cargo) ने कहा कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है. इन उड़ानों के जरिये ये उत्पाद मंगाये जा रहे हैं.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच दुनिया की ज्यादातर एयरलाइंस के विमान खड़े हैं. ऐसे में कतर एयरवेज कार्गो (Qatar Airways Cargo) ने गुरुवार को कहा कि उसने दोहा (Doha) से दिल्ली (Delhi) के बीच बुधवार से 19 साप्ताहिक उड़ानें शुरू की हैं.

एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों में वह यात्री विमानों का इस्तेमाल कर रही है. इनके जरिये दवा और ताजा उत्पादों की ढुलाई की जायेगी.

कतर में भारतीय प्रोडक्ट्स की भारी मांग
एयरलाइन ने बयान में कहा कि ये उड़ानें उसकी मौजूदा माल ढुलाई उड़ानों के अतिरिक्त होंगी. बयान में कहा गया है कि कतर में भारतीय औषधि उत्पादों और अन्य ताजा उत्पादों की भारी मांग है. इन उड़ानों के जरिये ये उत्पाद मंगाये जा रहे हैं.ये उड़ानें हफ्ते में तीन बार दिल्ली से, दो बार हैदराबाद से, 3 बार बेंगलुरु से, 4 बार चेन्नई से, 5 बार मुंबई से, और कोलकाता से 2 बार शुरू होंगी.

लॉकडाउन के बीच भेजे गए यूरोप के नागरिक
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 560 विदेशी नागरिक बुधवार को दो अलग-अलग उड़ानों से पेरिस और फ्रेंकफर्ट के लिए रवाना हुए.

गोवा हवाई अड्डे ने बुधवार शाम ट्वीट किया कि 246 यात्रियों और दो नवजात शिशुओं को लेकर नौवां राहत विमान पेरिस के लिए रवाना हुआ. यह कतर एयरवेज का विमान था.

बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस समय आधी दुनिया लॉकडाउन है. ज्यादातर देशों ने अपनी सीमाएं बंद की हुई हैं जिसका असर देशों की अर्थव्यवस्था पर खासा देखने को मिल रहा है. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. करीब 10 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाए गए हैं. अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के चलते पूरी दुनिया में 47 हजार लोगों की मौत हुई है. करीब एक लाख 95 हजार संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं.

ये भी पढ़ें
कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से फोन पर की बात

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 75 नये मामले, 74 लोग दिल्ली मरकज में हुए थे शरीक

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 12:00 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 5 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 5 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 5 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 5 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 5 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 5 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 5 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑