देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

अगर लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो संक्रमण का जोखिम बढ़ जाएगा: विशेषज्ञ

लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रसार पर विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन (Lock Down) से कोरोना की रफ्तार केवल धीमी होगी.

Abhishek Raghuvanshi27 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
अगर लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो संक्रमण का जोखिम बढ़ जाएगा: विशेषज्ञ

लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा

कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रसार पर विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन (Lock Down) से कोरोना की रफ्तार केवल धीमी होगी. इसे पूरी तरह से रोकने के लिए हमें स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.

नई दिल्ली. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस (CoronaVirus) के खतरे को कम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन/बंद (Lock Down) का कड़ाई से पालन करना होगा क्योंकि अब लोगों ने घरों में ही रहने के नियमों का पालन नहीं किया तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा.

लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा
देश के प्रमुख अस्पताल समूहों के डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि बंद केवल वायरस के संक्रमण को फैलने की रफ्तार कम करेगा और इस अवधि में भारत को कोविड-19 की जांच समेत अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.

सर गंगाराम अस्पताल के डॉ अरविंद कुमार ने कहा, ‘हजारों लोग हाल ही में दूसरे देशों से लौटे हैं और इनमें कई का अभी पता चलना है. कई स्क्रीनिंग नहीं करा रहे और कई घर में पृथक रहते हुए भी घूम रहे हैं. उसके बाद गरीब लोग एक दूसरे से दूसरी जगह जा रहे हैं तो ऐसे में भी संक्रमण का खतरा है. क्या सरकार इन सभी लोगों के घरों के बाहर पहरा लगा सकती है? डेढ़ अरब आबादी वाला देश है!’लोग अगर गलती करेंगे तो फिर फैलेगा
उन्होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकी और भूगोल अमेरिका, इटली तथा दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देशों से बहुत अलग है, ऐसे में चिकित्सक बिरादरी में आशंका है कि लोग अगर बंद के नियमों को लगातार तोड़ते रहे तो ज्ञात संपर्कों से परे संक्रमण फैलना शुरु हो सकता है. फोर्टिस अस्पताल के डॉ विवेक नांगिया ने भी कहा, ‘यह महामारी युद्ध के हालात से भी ज्यादा खतरनाक है.’

उन्होंने कहा, ‘और युद्ध में लोगों को अपने जनरल के आदेश का पालन करना चाहिए जो अभी सरकार है. लोगों को घर में रहना चाहिए और बहुत आपात स्थिति नहीं हो तो नहीं निकलना चाहिए. हम अभी सरकार के मुताबिक संक्रमण के दूसरे चरण में है और यह बंद मामलों की संख्या कम करने में काफी कारगर हो सकता है.’ डॉ नांगिया ने कहा कि अगर लोग पूरी शिद्दत से बंद के नियमों का पालन करते हैं तो दो सप्ताह या कुछ अधिक समय बाद प्रभाव दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दुनिया भर में 25000 लोगों की मौत, अकेले यूरोप का आंकड़ा 17 हजार के पार

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, NEET UG 2020 की परीक्षा टली, मई के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 11:13 PM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
प्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइडLifestyleप्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइड 10 घंटे पहलेउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं?Lifestyleउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं? 11 घंटे पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 11 घंटे पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 11 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 11 घंटे पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 11 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 11 घंटे पहले
इंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार कियाMadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 1 दिन पहलेWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शनMadhyaPradeshWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शन 1 दिन पहले
↑