Indore
इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, एमवाय अस्पताल के नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश 800 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 1600 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 40 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे स्थापित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थानों में शामिल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
