सांवेर के विकास और प्रगति की गति अब रूकने वाली नहीं हैं – मंत्री श्री सिलावट
सांवेर में विकास और प्रगति की यात्रा अब निरंतर तेज गति के साथ बढ़ रही है आगेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार ने नवनिर्मित सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का किया लोकार्पण जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सांसदद्वय श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार ने रविवार को इंदौर में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया।
सांवेर में विकास और प्रगति की यात्रा अब निरंतर तेज गति के साथ बढ़ रही है आगे
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार ने नवनिर्मित सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का किया लोकार्पण
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सांसदद्वय श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार ने रविवार को इंदौर में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा में अब विकास और प्रगति की गति रुकने वाली नहीं है। सांवेर में विकास और प्रगति की यात्रा अब निरंतर तेज गति के साथ आगे बढ़ रही है।
श्री सिलावट ने कहा कि जनवरी 2019 से आज तक सांवेर विधानसभा में 5 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा राशि के बिजली, पानी, सडक, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही विभिन्न प्रकार के विकास कार्य हुए हैं और अब यह विकास की गति और तेज होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर संवर रहा है, और सांवेर के चारों ओर विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए समीप के मांगलिया रेलवे स्टेशन, पालिया स्टेशन, चन्द्रावतीगंज स्टेशन, बरलाई जागीर स्टेशन का उन्नयन होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि एबी रोड से तलावली चांदा सिंगापुर टाउनशिप के पास नवनिर्मित रेलवे अंडरपास की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण किया गया। लगभग 4 करोड रूपये की लागत से नवनिर्मित सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास 7 माह में तैयार किया गया। सिंगापुर टाउनशिप पर एक अंडरपास पूर्व से निर्मित है, जिससे आवागमन में काफी परेशानियों को सामना करना पड रहा था, विगत 7 माह में एक और अतिरिक्त नवीन अंडरपास का निर्माण कार्य किया गया है। अब दो अंडरपास होने से आसपास की 35 से अधिक कालोनियों के 60 हजार से ज्यादा रहवासियों का आवागमन सुगम होगा।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि सांवेर में सभी प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं। अब सांवेर क्षेत्र स्वर्णिम और विकसित कहलाता है। पूरे सांवेर में कालोनियां बन गई हैं और चारों ओर विकास हो रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर क्षेत्र का विकास कर रही हैं।
इव अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत तैयार कर रहे हैं। हमारे जनप्रतिनिधियों की नियत और नीति सिर्फ विकास की ओर है।
इस अवसर पर रेलवे डीआरएम श्री अश्विनी कुमार, डिप्टी कमिश्नर श्री अभय राजनगांवकर, श्री विश्वजीतसिंह सिसोदिया, मंत्री प्रतिनिधि अजय पप्पु शर्मा, पार्षद राकेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष विपिन जागीदार, रवि वाजपेई, गोविन्द्रसिंह, पवन तिवारी, सरपंच अन्तिमबाला यादव, जितेन्द्र डोडिया बब्बु यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले