विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री पाटनी ने समुदाय के हितग्राहियों के कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
मध्यप्रदेश शासन द्वारा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सर्वेक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की श्री पाटनी ने निर्माणाधीन संग्रहालय का किया अवलोकन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नईदिल्ली के अंतर्गत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भरतभाई पाटनी ने शुक्रवार को इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा की।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सर्वेक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की
श्री पाटनी ने निर्माणाधीन संग्रहालय का किया अवलोकन
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नईदिल्ली के अंतर्गत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भरतभाई पाटनी ने शुक्रवार को इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा की। श्री पाटनी ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समदुाय की समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डालते हुए इन समुदाय के हितग्राहियों के कल्याण हेतु विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
श्री पाटनी ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सर्वेक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। विभाग के सहायक संचालक श्री अनिल सोनी ने बताया कि इस कार्य हेतु जनअभियान परिषद के स्वयंसेवक सर्वेक्षकों के माध्यम से सर्वे प्रारंभ किया जा रहा है, जिनका प्रारंभिक प्रशिक्षण भी हो चुका है। विभागीय स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग, योजना अधिकारी, शिक्षा विभाग तथा अल्प संख्यक कल्याण, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु एवं अन्य विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ ही समुदाय के प्रमुख जनप्रतिनिधि श्री श्याम नायक, श्री मोहन राठौर, श्री इन्दर सिंह चौधरी, श्री मदनदास वैष्णव, श्री कैलाश पटेल, श्री प्रकाशन मानावत आदि उपस्थित थे।
श्री पाटनी ने विभाग के निर्माणाधीन संग्रहालय का किया अवलोकन
श्री पाटनी ने सेज विश्वविद्यालय राऊ रोड के समीप विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदायों की संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाये जा रहे संग्रहालय का भी अवलोकन किया। यह संग्रहालय 4.30 करोड़ रूपये की लागत से आरईएस के माध्यम से बनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री मधु वर्मा भी उपस्थित थे। श्री पाटनी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा की तथा समयसीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु अधिकरियों को निर्देशित किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले