
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के शुभम नगर में रहने वाली छात्रा को गूगल में नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख का चूना लगा दिया… खबरों के मुताबिक, अज्ञात जालसाजों ने खुद को प्रतिष्ठित कम्पनी गूगल का अधिकारी बताया और व्हाट्सअप मैसेज के जरिए झांसे में लेते हुए कभी 3 हजार, तो कभी 5 हजार रुपए मंगाते गए… युवती को झांसे में लेने के लिए उसे कुछ छोटी रकम भी बीच में दी, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया… धीरे-धीरे युवती जालसाजों के रेटिंग टास्क और अन्य बहानों में उलझती गई और जब उसे पता चला कि वह ठगा रही है तब तक युवती ने करीब सवा लाख रुपए की की रकम गंवा दी… इस ठगी में किसी महिला का नाम भी सामने आ रहा है और पुलिस ने उस पर प्रकरण दर्ज करते हुए बैंक खातों की जानकारी जुटाना शुरू की… वहीं ठगोरों की लोकेशन ट्रेस करने से लेकर अन्य कार्रवाई जारी है..!
