देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के आजाद नगर में युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाने से पहले प्रेमिका से की थी बात, भाई से कहा कुछ देर में आता हूं; पुलिस ने जब्त किया मोबाइल
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर के आजाद नगर में युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाने से पहले प्रेमिका से की थी बात, भाई से कहा कुछ देर में आता हूं; पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी। देर रात जब भाई उसे देखने कमरे पर पहुंचा, तो युवक फंदे पर लटका मिला।

Abhishek Raghuvanshi18 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी। देर रात जब भाई उसे देखने कमरे पर पहुंचा, तो युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल जब्त करते हुए मर्ग कायम किया और शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शुभम (19) पुत्र रंजीत कोशल निवासी शांतिनगर के रूप में हुई है। शुभम केटरिंग का काम करता था। बुधवार रात करीब 11 बजे उसके भाई दीपक ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा।
खाने पर नहीं आया, कॉल भी नहीं उठाया
भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अलग कमरे में रहता है। बुधवार को मां और भाई ने शुभम से कहा था कि वह खाना उनके यहां आकर खाए। रात करीब 9 बजे शुभम मां को लेकर कमरे पर आया था। कुछ देर बाद उसने दीपक से 100 रुपए लिए और बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद खाना खाने नहीं लौटा।
काफी देर तक कॉल करने के बावजूद जब शुभम ने फोन नहीं उठाया तो दीपक ने पास में रहने वाली एक महिला पड़ोसी को कॉल कर उसके बारे में पूछा। महिला ने बताया कि शुभम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और आवाज देने पर भी उसने नहीं खोला, शायद सो रहा होगा।
अंदर झांकने पर दिखा शव
इसके बाद दीपक अपनी मां को छोड़ने गया। लौटते समय जब उसने कमरे में अंदर झांककर देखा, तो शुभम फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मोबाइल में प्रेमिका के मिस्ड कॉल
पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल में नजदीक ही रहने वाली एक युवती के साथ बातचीत और कई मिस्ड कॉल मिले हैं। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका
पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। शुभम के पिता भी केटरिंग का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि शुभम और उक्त युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती क्षेत्र में ही रहती है और घरों में मेड का काम करती है। पुलिस का कहना है कि मामले में युवती से भी पूछताछ की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑