कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक संपन्न
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल को शोकाज नोटिसकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण और अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।
सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल को शोकाज नोटिस
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण और अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर आमजन को मिले और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सुचारू निराकरण हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इस दिशा में पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्य करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय तथा श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विभागीयवार समीक्षा की। उन्होंने रैण्डम रूप से लंबित प्रकरणों के आवेदकों से रूबरू चर्चा कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया। उन्होंने आवेदक श्री रितेश मोरे से चर्चा की। श्री मोरे ने बताया कि उनकी बहन का निधन हो गया है, वह स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी थी। लंबे समय से उनके बकाये का भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि कुछ औपचारिकताएं शेष रहने से भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि औपचारिकताएं पूर्ण कराना हमारा दायित्व है। प्रकरण में लापरवाही मिलने पर लेखापाल को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि अगले सात दिन में औपचारिकताएं पूर्ण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह उन्होंने तीन अन्य प्रकरणों की भी समीक्षा कर अगले सात दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों को चेताया कि जो विभाग शिकायतों के समाधान में पीछे हैं, वे तत्काल सुधार लाएँ। उन्होंने बताया कि समय-सीमा से पुराने प्रकरणों का रैंडम चयन कर शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की जा रही है, और विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना परेशानी समय पर समाधान मिले, यह हमारी निरंतर मॉनिटरिंग का हिस्सा है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने एसआईआर (Special Intensive Revision) की प्रगति पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया अभी समाप्ति की ओर नहीं है, दावा-आपत्ति की विस्तृत सुनवाई शेष है। इस कार्य के चलते उन्होंने सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मूल राजस्व कार्यों में भी किसी प्रकार का विलंब न होने दें और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले