देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ली महत्वपूर्ण बैठक
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ली महत्वपूर्ण बैठक

औद्योगिक इकाइयों को 15 दिन में अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट कराने के दिये निर्देशऔद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के सुदृढ़ पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर कार्यालय इंदौर में आज सोमवार को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जोनल सेफ्टी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi16 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

औद्योगिक इकाइयों को 15 दिन में अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट कराने के दिये निर्देश
औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के सुदृढ़ पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर कार्यालय इंदौर में आज सोमवार को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जोनल सेफ्टी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने हेतु कई अहम निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा श्री हर्ष चतुर्वेदी, जिला प्रशासन के अधिकारी, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम की फायर टीम के अधिकारी तथा मेजर हैज़र्ड श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों के संचालक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी खतरनाक (Hazardous) कारखानों का निरीक्षण विशेष दल बनाकर किया जाएगा, ताकि सुरक्षा प्रावधानों का वास्तविक मूल्यांकन हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कारखानों में सुरक्षा संबंधी जानकारी और मानकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों और प्रबंधन को सुरक्षा नियमों के प्रति और अधिक जागरूक किया जा सके। इसके अलावा, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में मॉकड्रिल आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आपदा जैसी परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर श्री वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जहाँ सुरक्षा उपायों में कमी पाई जाएगी, वहाँ कारखानों को सुधार के लिए समय दिया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा में कमियाँ दूर न करने पर संबंधित कारखानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में एक सुरक्षित और उत्तरदायी कार्य वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिये कि सभी औद्योगिक इकाइयों को 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुरक्षा ऑडिट कराना होगा। सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का पालन न करने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के लिए संयुक्त दल गठित किए जाएंगे, जो सभी इकाइयों का फील्ड इंस्पेक्शन कर सुरक्षा उपायों का परीक्षण करेंगे। घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिस्पांस दल (Response Teams) भी बनाए जाएंगे। जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि हाल ही में विभिन्न स्थानों से स्प्रेड पॉइंट और अन्य सुरक्षा संबंधित कमियां सामने आई हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं।
इसी संदर्भ में प्रशासन द्वारा अनसेफ मानी गई फैक्ट्रियों को सील किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों का बार-बार उल्लंघन करने वाली इकाइयों को बंद करने की कार्रवाई जारी है। कई इकाइयों को सुधार के लिए अवसर भी दिए गए, ताकि वे फायर सेफ्टी, इमरजेंसी मैनेजमेंट और केमिकल हैंडलिंग की मानक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर सकें।
कलेक्ट र श्री वर्मा ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के लिए ट्रेनिंग और मॉकड्रिल की योजना भी है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए अवेयरनेस और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। कर्मचारियों को आकस्मिक स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए मॉकड्रिल कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कर्मचारी को सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी हो। अपर कलेक्टर (ADM) स्तर पर सभी कार्रवाई की निगरानी की जाएगी। हर टीएल बैठक में समीक्षा होगी कि किन-किन उद्योगों ने सुरक्षा ऑडिट करवाया और मानकों का पालन सुनिश्चित किया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। उसकी सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।
इसी क्रम में फायर सेफ्टी को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक का उल्लेख करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि शहर में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए नई टीमें गठित कर पुनः व्यापक जांच अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को पहले ही खत्म किया जा सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑