पशुपालकों को उन्नत नश्ल के गोवंश को बढ़ाने हेतु कृत्रिम गर्भाधान के लिये जागरूक करें
कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर सभागृह में बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर सभागृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान को निश्चित समय में संपादित करें। पशु पालकों से सतत सम्पर्क करें और उन्हें पशुओं के नश्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करें। पशुपालकों को उन्न्त नश्ल के गौवंश को बढ़ावा देने के लिये गोवंश को कृत्रिम गर्भाधान के लिये अधिक से अधिक प्रेरित करें। पशुओं का टीकाकरण समयसीमा में हो। दुधारू पशुओं द्वारा दुग्ध उत्पादन की मात्रा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत बढ़ाने के लिये लगातार प्रयास करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शुरू की गई भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। यह योजना पशु पालन को बढ़ावा देने के लिये है, जिसका पंजीयन ऑनलाईन होता है। यह योजना उन पशु पालकों के लिये विशेषकर है, जिनके पास साढ़े तीन एकड़ भूमि है और वे एक यूनिट में 25 पशुओं का पालन कर सकते हैं। इस योजना के तहत पशुपालकों को सब्सिडी दी जाती है। बैठक में पशु चिकित्सा सेवा उप संचालक डॉ. डी.आर. पाटिल, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. एम.एम. माने, पशु चिकित्सक डॉ. लेखा पनवेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार पशुपालकों को सामाजिक, आर्थिक उत्थान, तकनीकी जागरूकता तथा उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सतत नवाचार किये जा रहे हैं। इसी नवाचार की श्रृंखला में विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से प्रारंभ होना है। यह अभियान 5 से 9 गौवंशी तथा भैंसवंशी पशु रखने वाले पशुपालकों से उनके घरों पर जाकर सम्पर्क किया जायेगा। इस अभियान का मकसद नश्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य में व्यापक रूप से जागरूक करना है। इस अभियान की न्यूनतम अवधि 7 दिवस और अधिकतम अवधि 15 दिवस रखी गई है। बैठक में बताया गया कि इस अभियान के तहत 10 हजार 941 पशुपालकों से सम्पर्क करना है। जिसमें कुल लक्षित पशुओं की संख्या 73047 है। यह अभियान कुल 583 गांवों में चलेगा। इस अभियान में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का प्रथम चरण 02 अक्टूबर 25 तक प्रदेश के समस्त जिलों के 40 हजार 974 गांवों में सफलतापूवक संचालित किया गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले