दुःख की घड़ी बदली , जब खुद की दहलीज पर कलेक्टर ने दिलवाया हक
इंदौर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार के रंग रूप देखने को मिल रहे है। मुख्यमंत्री के सतत मार्गदर्शन में असहाय, निर्धन, दिव्यांग, किसान, से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक की परेशानियों को कलेक्टर शिवम वर्मा स्वयं सुन रहे है।
दिव्यांग संजय और उनके सहयोगियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा को खुद के ही घर के परिवारजनो द्वारा हक नहीं दिए जाने की शिकायत की थी।
शिवम वर्मा ने तत्काल प्रभाव से SDM की टीम को भेजकर दिव्यांग संजय को उनके घर पर उनका हक दिलवाया। वही परिवार के सदस्यों को किसी तरह की पीड़ा देने पर कार्यवाही की भी बात कही थी।
दिव्यांग संजय खुशी खुशी आज जनसुनवाई में आए और कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ मुख्यमंत्री को भी हृदय से धन्यवाद देकर गए।
5 दिव्यांगो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें लाभ भी दिलाया जाएगा ।
