
इंदौर जिले की चार लाख 41 हजार 475 लाड़ली बहनाओं को मिले 63 करोड़ रूपये से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बहनों को खजुराहो से मंगलवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दिसम्बर माह में 1500 रूपये की राशि अंतरित की। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित इंदौर जिले की चार लाख 41 हजार 475 लाड़ली बहनाओं को सीधा लाभ मिला है। उनके खाते में 63 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 31वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
