इंदौर के द्वारकापुरी में बाइक सवारों का आंतक:तीन से ज्यादा कारों के कांच फोडे़, सीसीटीवी में हुए कैद
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित सूर्यदेव नगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बाइक सवार बदमाशों ने कारों पर पत्थर बरसाकर लोगों में दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन से ज्यादा कारों के कांच तोड़ दिए।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित सूर्यदेव नगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बाइक सवार बदमाशों ने कारों पर पत्थर बरसाकर लोगों में दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन से ज्यादा कारों के कांच तोड़ दिए।
सुबह जब रहवासी जागे तो टूटी कारें देखकर मामला सामने आया। इसके बाद लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले आवेदन लिया और बाद में एक पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
तघटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हुई। फुटेज में दो बाइक पर सवार चार युवक चलते-चलते कारों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। जिन वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, उनमें रेखा माहेश्वरी की ग्रैंड विटारा (MP09 DF 9721), धीरज शाह की टाटा कार (MP13 ZJ 8814) और एक हुंडई कार (MP09 CT 2982) सहित अन्य दो वाहन शामिल हैं।
सुबह सामने आया पूरा मामला
रहवासियों ने सुबह कॉलोनी के सीसीटीवी चेक किए तो बदमाशों की हरकतें स्पष्ट नजर आईं। इसके बाद मामला पुलिस को बताया गया। रेखा माहेश्वरी को थाने बुलाकर सार्वजनिक रूप से एफआईआर दर्ज की गई।
रहवासी बोले-क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधनगर, दिग्विजय नगर मल्टी, ऋषि पैलेस, श्रीराम नगर व आसपास की कॉलोनियों में पुलिस की गश्त न होने से बदमाशों का डर बना रहता है।
पूर्व में भी एक युवक के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरती गई थी।
कमिश्नर संतोष सिंह ने उस समय निरीक्षण के दौरान यह मुद्दा उठाया था, लेकिन टीआई मनीष मिश्रा सही जवाब नहीं दे पाए थे। करीब 10 घंटे बाद एफआईआर दर्ज हुई थी।
इस बार भी रहवासियों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले