इंदौर में अवैध रूप से स्टॉक में रखे 156 सिलेंडर:गोवा की घटना के बाद खाद्य विभाग ने मारे छापे; रहवासी क्षेत्रों में था जोखिम
गोवा में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना को देखते हुए इंदौर में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतना प्रारंभ कर दिया है। शहर में गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
गोवा में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना को देखते हुए इंदौर में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतना प्रारंभ कर दिया है। शहर में गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित कुल 156 गैस सिलेंडर जप्त किए गए।
ये सभी सिलेंडर घनी आबादी और रहवासी क्षेत्रों में बिना किसी वैध अनुमति, फायर सेफ्टी प्रमाणन और विस्फोटक विभाग की अनुज्ञप्ति के संग्रहित किए जा रहे थे, जो गंभीर दुर्घटना की स्थिति पैदा कर सकते थे। प्रशासन ने मौके से मिले सिलेंडरों को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कर आगे जांच प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में अवैध गैस भंडारण पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला खाद्य नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि शहर के केटरिंग व्यवसायियों द्वारा शहर के मध्य में अवैधानिक रूप से संचालित एलपीजी के गोदामों पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर केटरिंग व्यवसायियों द्वारा बगैर वैधानिक अनुमति के, फायर सेफ्टी के, विस्फोटक विभाग की अनुज्ञप्ति के बडी मात्रा में विभिन्न क्षमताओं वाले गैस सिलेंडरों का भंडारण/संग्रहण करना पाया गया।
कार्रवाई में श्री श्याम कृपा गैस हीटर वर्क (द्वारकापुरी) से 24 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए जिनमें से 19 भरे हुए थे। ऐसे ही श्री श्याम कृपा गैस हीटर वर्क (एमआईजी) के लोडिंग ऑटो से 19 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए जिनमें से 11 भरे हुए थे। भागवत केटरिंग (प्रगति नगर) सेआईओसी कंपनी 1 नग भरा, 8 नग खाली, 11 नग आंशिक भरे, 5 किलो. क्षमता एचपीसी कंपनी के 4 नग आधे भरे जब्त किए। इसी तरह महेश पिता नारायणराव भागवत के सांई बाबा नगर स्थित गोदाम से 19 किलो. क्षमता बीपीसी कंपनी 7 नग भरे, 32 नग खाली जब्त किए गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले