शादी समारोह एवं सामाजिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस द्वारा किया गया मैरेज गार्डन संचालकों, डीजे संचालकों व होटल प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन।
डीसीपी जोन-02 द्वारा सभी को नियमानुसार आयोजन करने के संबंध में दिए, आवश्यक दिशा निर्देश इंदौर- शहर मे विवाह समारोह आदि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक सुचारू संचालन एवं ध्वनि नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर पुलिस को सभी से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
डीसीपी जोन-02 द्वारा सभी को नियमानुसार आयोजन करने के संबंध में दिए, आवश्यक दिशा निर्देश
इंदौर- शहर मे विवाह समारोह आदि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक सुचारू संचालन एवं ध्वनि नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर पुलिस को सभी से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक द्वारा नगरीय ज़ोन-02 क्षेत्र के सभी मैरेज गार्डन संचालकों, डीजे संचालकों, होटल आदि के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 27.11.25 को पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया गया।
उक्त बैठक में अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह , एसीपी विजय नगर श्री राजकुमार सराफ, एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा, एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई व अनुभाग के सभी थाना प्रभारीगण और मैरेज गार्डन , डीजे, होटल आदि के करीब 250 प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
डीसीपी द्वारा सभी को विवाह समारोह आदि के आयोजन के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक के सुचारू संचालन एवं ध्वनि नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए संचालन हेतु निन्म निर्देश दिए-
▶️सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी निर्देश:
👉सभी मैरेज गार्डन में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें, जिससे पूरा परिसर कवर हो सके।
👉कैमरों का 24×7 रिकॉर्डिंग मोड में संचालन अनिवार्य है तथा फुटेज 30 दिन तक सुरक्षित रखें।
👉आयोजन स्थल पर आने वाले मेहमानों के कीमती सामान हेतु सुरक्षित काउंटर/सेफ-जोन की व्यवस्था रखें।
👉सभी गार्डन/कैटरिंग/इवेंट कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं।
👉किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाने को दें।
▶️ध्वनि नियंत्रण:
👉डीजे एवं साउंड सिस्टम को निर्धारित ध्वनि सीमा में ही संचालित किया जाए।
👉रात्रि 10 बजे के बाद तेज ध्वनि वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
👉गार्डन परिसर के अंदर डीजे की ध्वनि नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी गार्डन संचालक की होगी।
▶️ ट्रैफिक एवं बारात प्रबंधन:
👉बारात निकालते समय मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न करें।
👉बारात निकालते समय मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न हो इसके लिए अपने वालियटियर्स भी व्यवस्था करें।
👉विवाह स्थल पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था, अलग प्रवेश–निकास मार्ग और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य है साथ ही सुरक्षा गॉर्ड की भी व्यवस्था हो।
👉सड़क पर अनावश्यक वाहनों का जमावड़ा, पार्किंग अव्यवस्था या जाम की स्थिति कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएगी।
▶️आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था:
👉गार्डन में फायर सेफ्टी उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट और फर्स्ट-एड किट उपलब्ध हों और ये कहा पर है इसके लिए डिस्प्ले बोर्ड भी हो।
👉फायर सेफ्टी उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर चालू अवस्था में हो और इसको उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ उपस्थित हो।
👉आयोजक कार्यक्रम का समय, भीड़ का अनुमान और विशेष व्यवस्थाएं समय रहते स्थानीय थाने को अवगत कराएं।
👉विवाह स्थल पर कुशल सुरक्षा गार्ड/व्यवस्था कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करें।
▶️अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
👉आतिशबाज़ी का उपयोग नियंत्रित व सुरक्षित दूरी से किया जाए।
👉कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाएगी।
👉प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले