देश की बात, आपके शहर से
सूना मकान देख दिनदहाडे चोरी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना लसूडिया इंदौर की गिरफ्त में।
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

सूना मकान देख दिनदहाडे चोरी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना लसूडिया इंदौर की गिरफ्त में।

● आरोपी ने सिंगापुर गोल्ड सिटी बायपास के सूने मकान में, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी को दिया था अंजाम।

Abhishek Raghuvanshi28 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

● आरोपी ने सिंगापुर गोल्ड सिटी बायपास के सूने मकान में, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी को दिया था अंजाम।

● पुलिस की त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होकर, फरियादी ने पुलिस टीम की करी सराहना और सम्मान स्वरूप 50 हजार रु. का चेक दिया, पुलिस वेलफेयर में ।

● आरोपी को उसके घर रतलाम से घटना में चोरी गया सम्पूर्ण मश्रुका 30 लाख 20 हजार रूपये के आभूषणों सहित किया गिरफ्तार

● आरोपी से अपराध में प्रयुक्त स्कूटी को भी किया जप्त।

● गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज है चोरी के अपराध।

इंदौर- शहर में चोरी/नकबजनी आदि संपत्ति संबधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु,पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इन प्रकरणों में पतारसी एवं बरामदगी कर आरोपियों पर सख्त व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति.पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री राजकुमार सराफ के नेतृत्व में नकबजनी के अपराधों में आरोपियों को पकडने के लिये एक टीम का गठन किया गया। जिस पर थाना प्रभारी लसूड़िया व टीम द्वारा नकबजनी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लसुडिया पर दिनांक 10/11/25 को फरियादी अंकुश भार्गव नि. सिंगापुर गोल्ड सिटी बायपास रोड अरंडिया इंदौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया था कि दिनांक 14.11.2025 को शाम 05.50 बजे मेरी पत्नि भार्गव मेरे मकान में लॉक लगाकर ओमेक्स सिटी में काम से गयी थी. फिर वापस शाम करीब 06.40 बजे घर आकर घर का लॉक खोलकर अंदर गयी तो देखा कि कमरे का सामान अस्त व्यस्त था व कमरे में रखे अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण नहीं थे, बालकनी की खिड़की का लॉक टूटा था, कोई अज्ञात व्यक्ति बालकनी से अंदर आकर कमरे की अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गया। उक्त सूचना पर थाना लसुडिया पर अपराध क्र 1444/2025 धारा 305 (ए). 331(4), बी एन, एस. 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके संबंध में तत्त्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की गंभीरता से अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी लसुडिया इंदौर श्री तारेश कुमार सोनी को तत्काल टीम का गठन करने हेतु निर्देशन प्राप्त हुये। थाना प्रभारी लसुडिया श्री तारेश कुमार सोनी के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये, जिसमे एक अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी से घटनास्थल के पास दिखाई दिया, बाद उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जो मुखबिर सूचना के आधार पर हाशिम अली उम्र 18 साल निवासी गली नंबर 05. धीरज शाह नगर रतलाम हाल मुकाम दरगाह के पीछे खजराना इंदौर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी किया गया मश्रुका सोने के आभूषण बजन करीब 300 ग्राम तथा चांदी के आभूषण बजन करीब 100 ग्राम कूल कीमती करीब 30 लाख 20 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी को जप्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अकेले ही घटना कारित करना स्वीकार किया।

    आरोपी ने चोरी किये जेवरात में से कुछ जेवरात उसकी माँ  सोनिया उर्फ शब्बो बी को बेचने के लिये दिये थे, जिससे उसकी माँ सोनिया उर्फ शब्बो बी से भी जेवरात जप्त कर उसके घर रतलाम से गिरफ्तार किया गया है ।
    आरोपी से विस्तृत पूछताछ के लिये आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्यवाही व अथक मेहनत से प्रभावित होकर फरियादी अशोक भार्गव के द्वारा सम्मान स्वरूप ₹50000 की राशि का चेक पुलिस लाइन वेलफेयर फंड हेतु डीसीपी जोन 2 को सौंपा गया और पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।

आरोपी हाशिम अली के विरुद्ध पूर्व में पजंबीद्ध अपराध –

  1. अपराध क्र- 1154/22 धारा 380, 457 भा.द.वी थाना खजराना इंदौर
  2. अपराध क्र-614/23 धारा 379 भा.द.वी. थाना खजराना इंदौर
  3. अपराध क्र-1231/23 थारा 379 भा.द.वी. थाना भँवरकुआ इंदौर

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी:-

  1. हाशिम अली उम्र 18 साल निवासी धीरज शाह नगर रतलाम हाल मुकाम दरगाह के पीछे खजराना इंदौर
  2. सोनिया उर्फ शब्बो बी निवासी रतलाम

प्रकरण में जप्‍त मश्रूका:-
घटना में प्रयुक्‍त स्‍कूटी – कुल कीमत लगभग रूपये 10,000/-
सोने के आभूषण – 300 ग्राम – कुल कीमत लगभग 30 लाख रूपये
चांदी के आभूषण – 100 ग्राम – कुल कीमत लगभग रूपये 10,000/-
संपूर्ण मश्रूका की कीमत लगभग 30 लाख 20 हजार रूपये

सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसुडिया श्री तारेश सोनी व उनकी टीम उप निरीक्षक संजय विश्नोई, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, प्र.आर.3301 प्रणीत भदौरिया, प्र.आर. नीरज रघुवंशी, प्र.आर.1803 रविन्द्र सिंह कुशवाह, प्र.आर.3319 अजय प्रजापत, आर.1574 आनंद जाट, आर.2267 दिनेश गुर्जर, आर.4058 हेमराज सिलोटे, साइबर सेल जोन-2 आर. प्रवीण सिंह चौहान, आर. विनीत मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑