इंदौर के सरकारी अस्पतालों में 5घंटे तक नहीं मिला वेंटिलेटर:खंडवा से रैफर 8 महीने की बच्ची एम्बुलेंस में ही रही, ब्रेन की बीमारी से अब हालात गंभीर
सरकारी अस्पतालों, खासकर बच्चों से जुड़े यूनिटों में, कभी–कभार ऐसे हालात बन जाते हैं कि तमाम संसाधन होने के बाद भी समय पर इलाज नहीं मिल पाता। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को इंदौर में सामने आया।
सरकारी अस्पतालों, खासकर बच्चों से जुड़े यूनिटों में, कभी–कभार ऐसे हालात बन जाते हैं कि तमाम संसाधन होने के बाद भी समय पर इलाज नहीं मिल पाता। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को इंदौर में सामने आया। ब्रेन की बीमारी से ग्रस्त आठ महीने की एक बालिका को उसके माता-पिता इंदौर लाए, लेकिन उसे समय पर वेंटिलेटर नहीं मिला।
वे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटकते रहे। इस दौरान बच्ची एम्बुलेंस 108 में ही वेंटिलेटर पर रही। करीब 5 घंटे बाद उसे वेंटिलेटर उपलब्ध हो सका। उसकी हालत अब गंभीर बनी हुई है।
मामला नितेश दांगोदे, निवासी हीरा गांव, पंधाना (खंडवा), की आठ महीने की बच्ची सिद्धी का है। उसे ब्रेन की गंभीर बीमारी है। माता-पिता ने पहले खंडवा के सरकारी अस्पताल में दिखाया, जहां वह एक हफ्ते तक एडमिट रही। गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ने पर माता-पिता उसे एम्बुलेंस 108 से लेकर सुबह 11 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए।
दूसरे सरकारी हॉस्पिटल में भी वेंटिलेटर नहीं मिले
करीब 2 बजे वे एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां दिखाने पर उसे चेस्ट वार्ड भेजा गया। वहां 20 वेंटिलेटर थे और सभी भरे हुए थे। इसके बाद बच्ची को दूसरी मंजिल स्थित PICU में भेजा गया, तो पता चला कि यह बच्चों की सर्जरी का यूनिट है, जहां सिर्फ सर्जरी वाले बच्चों को ही एडमिट किया जाता है।
एम्बुलेंस 108 के स्टाफ जय ने बताया कि वे उसे जीपीओ स्थित सरकारी पीसी सेठी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी वेंटिलेटर खाली नहीं मिला। बताया गया कि यहां एक माह की उम्र तक के बच्चों का यूनिट है और सभी पांचों वेंटिलेटर पर अन्य बच्चे एडमिट थे। इसके बाद एम्बुलेंस 108 का स्टाफ उसे लेकर सरकारी एमटीएच अस्पताल पहुंचा, तो पता चला कि यहां भी केवल नवजात बच्चों का यूनिट है।
दोबारा MY हॉस्पिटल लौटे, एम्बुलेंस में ही रही बच्ची
इस बीच एम्बुलेंस 108 का स्टाफ उसे फिर एमवायएच लेकर पहुंचा और वहां से अन्य सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता की जानकारी लेते रहे। इस दौरान एम्बुलेंस चेस्ट सेंटर परिसर में खड़ी रही और बच्ची उसी में वेंटिलेटर पर थी। एम्बुलेंस स्टाफ ने चेस्ट वार्ड से डॉक्टरों को बुलाया, जिन्होंने बाहर आकर एम्बुलेंस में ही उसकी हालत देखी और उसे संभाला।
इस दौरान मामला सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव के संज्ञान में आया। उन्होंने समन्वय किया और बच्ची को सरकारी चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के नए चेस्ट वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान करीब 5 घंटे तक माता-पिता और एम्बुलेंस स्टाफ परेशान होते रहे। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
उल्टी- लूज मोशन के बाद ब्रेन में हुई तकलीफ
नितेश दांगोदे गरीब परिवार से हैं। उनकी जुड़वां बेटियां हैं और उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। इसी के तहत वे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहते थे, लेकिन 5 घंटे तक वेंटिलेटर नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नजदीकी लोगों के अनुसार, बच्ची को एक हफ्ते पहले उल्टी और लूज मोशन के कारण खंडवा के सरकारी अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां से ही उसके ब्रेन में तकलीफ होने का पता चला था। इसी वजह से उसे इंदौर लाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले