
आहरण संवितरण अधिकारियों से जीपीएफ प्रकरणों का परीक्षण कर समस्त संबंधित दस्तावेज तैयार करने की अपील
महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर द्वारा शासकीय सेवकों के जीपीएफ गुमशुदा कटौत्रे, निष्क्रिय जीपीएफ खाते, पार्ट वांट/फुल वांट एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिये इंदौर में शीघ्र ही शिविर आयोजित किया जायेगा।
वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी सुश्री मोनिका कटारे ने बताया कि जीपीएफ खाता धारकों के मासिक कटोत्रे की वांछित जानकारी/पूर्ण जानकारी की अनुपलब्धता होने के कारण कार्यालयीन डाटाबेस में गुमशुदा कटोत्रे एवं अप्रविष्ट मदों की संख्या में बढ़ोतरी प्रदर्शित हुई है। जो कि काफी संख्या में है। इस हेतु कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर जिला कोषालय कार्यालय इंदौर में महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर द्वारा शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में शासकीय सेवकों के गुमशुदा कटोत्रे, निष्क्रिय खातों, पार्ट वांट/फुल वांट एवं अप्रविष्ट मदों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। शिविर आयोजन का दिनांक एवं समय पृथक से सूचित किया जायेगा।
इंदौर जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से अपील की गई है कि जीपीएफ के प्रकरणों का परीक्षण कर समस्त संबंधित दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौत्रा पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक, बिल रजिस्टर आदि की प्रमाणित प्रति तैयार कर लेवें तथा शिविर में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण करवायें।
शिविर में जीपीएफ के अंतिम भुगतान प्रकरणों में बरती जाने वाली सावधानियां एवं जीपीएफ संबंधी अन्य जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।
