Indore News: इंदौर के राऊ बायपास स्थित पलाश परिसर में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई. जब 33 वर्षीय महिला स्विमिंग कोच निकिता कजरिया ने अपनी छठी मंजिल की फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 1 बजे की है.

महिला स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
इंदौर के राऊ बायपास स्थित पलाश परिसर में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई. जब 33 वर्षीय महिला स्विमिंग कोच निकिता कजरिया ने अपनी छठी मंजिल की फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 1 बजे की है. स्थानीय लोगों ने नीचे खून से लथपथ शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची राऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतका के लिव-इन पार्टनर असीम राजन (ग्वालियर निवासी) को हिरासत में ले लिया है. उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.पुलिस के अनुसार निकिता पिछले 10 साल से असीम राजन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. दोनों अपने-अपने पूर्व जीवनसाथी को छोड़कर इस फ्लैट में किराए पर रहते थे. बुधवार शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद निकिता बेहद नाराज हो गई थी.
निकिता10 साल से असीम के साथ रिलेशनशिप में थी
मौके के निरीक्षण में खुलासा हुआ कि निकिता ने पहले किचन गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की थी. इसमें वह सफल नहीं हो पाई. इसके बाद उसने बालकनी से छलांग लगा दी. डीसीपी (ज) कृष्णा लालचंदानी और टीआई राज राठौर स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. फिलहाल आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस निकिता के परिजनों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गहरे मानसिक तनाव या विवाद में थी.

