देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore: सिंहस्थ-2028 से पहले तैयार होगी एमआर-12, इस सड़क पर उतरा था सीएम का हेलीकॉप्टर
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

Indore: सिंहस्थ-2028 से पहले तैयार होगी एमआर-12, इस सड़क पर उतरा था सीएम का हेलीकॉप्टर

एमआर-12 बनने के बाद शहर के रिहाइशी क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही रुक जाएगी। रहवासी आनंद नजान कहते हैं कि सुपर काॅरिडोर पर अब नए माॅल, स्कूल, काॅलेज आ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एमआर-12 बनने के बाद शहर के रिहाइशी क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही रुक जाएगी। रहवासी आनंद नजान कहते हैं कि सुपर काॅरिडोर पर अब नए माॅल, स्कूल, काॅलेज आ रहे हैं। वहां भारी वाहनों की आवाजाही एमआर-12 के बनने से कम हो जाएगी। इससे हादसे रुकेंगे

मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के बायपास के ट्रैफिक को इंदौर शहर में लाए बगैर सीधे उज्जैन रोड तक पहुंचाने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण एमआर-12 सड़क बना रहा है। 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो रही है। इस सड़क की चौड़ाई 60 मीटर है। इस सड़क का सबसे ज्यादा फायदा सिंहस्थ 2028 के दौरान होगा। दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल से आने वाला सारा ट्रैफिक एमआर-12 से होते हुए उज्जैन रोड पहुंच जाएगा। इस सड़क के बनने से एबी रोड की कनेक्टिविटी सीधे इंदौर-अहमदाबाद हाईवे से भी हो जाएगी। 

एमआर-12 सड़क पुराने एबी या देवास रोड स्थित अरंडिया गांव से कैलोद हाला, मांगलिया, भानगढ़ होते हुए भंवरासला स्थित अरविंदो अस्पताल क्षेत्र के इलाके को जोड़ते हुए लवकुश चौराहे पर उज्जैन रोड से जुड़ेगी। इस हिस्से की तरफ से काम शुरू भी हो चुका है। वर्ष 2008 में बने मास्टर प्लान में इस सड़क का प्रावधान किया गया था। एक हद तक यह सड़क शहर के पश्चिमी बायपास की कमी को भी पूरा करेगी, क्योंकि बायपास नहीं होने के कारण भारी वाहन अभी मांगलिया, निरंजरनपुर, सुखलिया ग्राम, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त चौराहा, सुपर काॅरिडोर होते हुए उज्जैन और धार रोड की तरफ जाते हैं। इस कारण कई बार हादसे भी होते रहते हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही रुकेगी

एमआर-12 बनने के बाद शहर के रिहाइशी क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही रुक जाएगी। रहवासी आनंद नजान कहते हैं कि सुपर काॅरिडोर पर अब नए माॅल, स्कूल, काॅलेज आ रहे हैं। वहां भारी वाहनों की आवाजाही एमआर-12 के बनने से कम हो जाएगी। इससे हादसे रुकेंगे। ग्रामीण हंसराज मंडलोई कहते हैं कि अभी ग्रामीणों को एबी रोड और बायपास से ही इंदौर आना-जाना पड़ता है। नई सड़क विकास के नए द्वार खोलेगी। इसका निर्माण जरूरी है।

डेढ़ हजार निर्माण बाधक

एमआर-12 सड़क की चौड़ाई की जद में एक बस्ती के एक हजार से ज्यादा निर्माण बाधक हैं। इन्हें हटाना सरकारी विभागों के लिए आसान नहीं होगा। इन बाधक निर्माणों के टूटने के बाद ही यह सड़क पुराने एबी रोड और नए एबी रोड बायपास से जुड़ पाएगी। आठ माह पहले एमआर-12 का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर सीधे चौड़ी सड़क पर ही उतरा था।

ट्रैफिक का दबाव कम करेगी

जब मैं इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहा था। तब एमआर-12 को बनाने की योजना तैयार की थी। यह सड़क सिंहस्थ मेले के दौरान इंदौर के इस हिस्से में ट्रैफिक को सुचारू रखने में मददगार होगी। शहर के ट्रैफिक का दबाव कम करेगी। –शंकर लालवानी, सांसद इंदौर

ये काम होंगे
– इंदौर विकास प्राधिकरण ने तीन किलोमीटर हिस्से की सड़क के लिए 58 करोड़ रुपये का टेंडर मंजूर कर काम ठेके पर दिया है।
-कान्ह नदी पर 15 करोड रुपये की लागत से छह लेन ब्रिज भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा दो बड़ी पुलिया भी बनेगी।
-इसके अलावा कैलोद हाला रेलवे क्रॉसिंग पर भी 80 करोड़ रुपये की लागत से एक ब्रिज बनाया जाएगा।

यह होगा फायदा
– इस सड़क के बनने से एमआर-11 और एमआर-10 मार्ग से वाहनों का दबाव होगा कम
-शहर के 30 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों को शहर के लिए सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। उपज मंडियों तक लाना होगी आसान
– इंदौर के सीमावर्ती क्षेत्र में नए बसाहट की संभावनाएं बढ़ेंगी। नई काॅलोनियां विकसित होंगी।
– 7 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य इंदौर विकास प्राधिकरण ने रखा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑