MP Tourism: देश में पहली बार अब हेलिकॉप्टर से घूमेंगे टूरिस्ट, मिनटों में होंगे उज्जैन–ओंकारेश्वर के दर्शन
MP News: हेलिकॉप्टर से सैर कराने वाला मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य, किफायती किराए और कम समय में कर सकेंगे एमपी की सैर, उड़ान आज से शुरू.. MP tourism by helicopter: सीएम मोहन यादव ने हाल ही शुरू की थी पीएमश्री हवाई सेवा।
MP News: हेलिकॉप्टर से सैर कराने वाला मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य, किफायती किराए और कम समय में कर सकेंगे एमपी की सैर, उड़ान आज से शुरू..

MP tourism by helicopter: सीएम मोहन यादव ने हाल ही शुरू की थी पीएमश्री हवाई सेवा। (फोटो: सोशल मीडिया)
MP News: प्रदेश में पर्यटन यात्रा अब और तेज व सुविधाजनक होने जा रही है। प्रदेश में पहली बार एक ऐसी टूरिज्म हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु और पर्यटक प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक व वन्यजीव पर्यटन स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे। ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ का नियमित संचालन आज गुरुवार 20 नवंबर से हो गया है। सेवा की सबसे बड़ी खासियत है कि उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन अब 20-40 मिनट की हेलीकॉप्टर उड़ान में हो सकेंगे, जबकि भोपाल से पचमढ़ी तक की यात्रा केवल एक घंटे में पूरी होगी।
बिचोली मर्दाना से शुरू होगी हेलीपैड से सेवा
बिचोली मर्दाना हेलीपैड से सेवा शुरू हो रही है। सबसे पहले इंदौर-उज्जैन रूट पर उड़ानें चलेंगी। इसमें इंदौर से उज्जैन पहुंचने में 20 मिनट लगेंगे, किराया पांच हजार रुपए होगा। उज्जैन से ओंकारेश्वर 6500 रुपए में 40 मिनट में और ओंकारेश्वर से इंदौर के लिए 5500 रुपए लगेंगे।
इको टूरिज्म सेक्टर(भोपाल-मढ़ई-पचमढ़ी)
● भोपाल-मढ़ई-40 मिनट: किराया 4 हजार रुपए
● मढ़ई-पचमढ़ी-20 मिनट: किराया 3 हजार रुपए
● भोपाल-पचमढ़ी (सीधी उड़ान) – 1 घंटा: किराया 5 हजार रुपए
● वाइल्डलाइफ सेक्टर (जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़-अमरकंटक)
● जबलपुर-मैहर-5 हजार रुपए
● मैहर-चित्रकूट-2,500 रुपए
● जबलपुर-कान्हा-6,250 रुपए
● जबलपुर-बांधवगढ़-3,750 रुपए
● अमरकंटक (1 घंटे की उड़ान)- 5 हजार रुपए
वाइल्डलाइफ़ सेक्टर: जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ सहित प्रमुख स्थलों तक
जबलपुर को कान्हा और बांधवगढ़ और से जोड़ा गया है। इनमें जबलपुर से मैहर की उड़ान का किराया 5 हजार रुपए, मैहर से चित्रकूट 2500 रुपए, जबलपुर से कान्हा 6,250 रुपए, बांधवगढ़ 3750 रुपए तथा अमरकंटक के लिए एक घंटे की उड़ान का किराया 5 हजार रुपए देना होगा।
आध्यात्मिक सेक्टर: उज्जैन–ओंकारेश्वर के दर्शन मिनटों में, किफायती भी
इंदौर-उज्जैन- ओंकारेश्वर मार्ग को जोड़ा गया है। इंदौर से उज्जैन तक 20 मिनट की उड़ान का अनुमानित किराया 5 हजार रुपए, उज्जैन से ओंकारेश्वर तक 40 मिनट की उड़ान का किराया 6 हजार 500 और ओंकारेश्वर से इंदौर लौटने का किराया लगभग 5 हजार 500 रुपए रखा गया है। इस सेक्टर के माध्यम से श्रद्धालु एक ही दिन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दोनों ज्योर्तिलिंगों के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
हेलिकॉप्टर सेवा से पर्यटन होगा बूस्ट
राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं शुरू कर रही है। हेलीकॉप्टर यात्रा शुरू करने का उद्देश्य भी यही है कि कम समय में यात्री ज्यादा से ज्यादा स्थलों पर पहुंच सके और उनके समय की बचत हो।
पहले से चल रही वायु सेवा भी और मजबूत होगी
पहले से संचालित पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा के जरिए भोपाल से सतना, रीवा, सिंगरौली और खजुराहो तक हवाई सफर भी अब ज्यादा सुगम हो गया है। यह सेवा स्थानीय पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा दे रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले