इंदौर आरटीओ में खुलेआम भ्रष्टाचार! लाइसेंस का सरकारी रेट 1074 लेकिन वसूली 5000 तक! गौतम बाबू का गैंग फिर एक्टिव, अफसरों की आंखों पर पर्दा या मिलीभगत ?
इंदौर। Exclusive: लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की लगातार पड़ताल ने इंदौर आरटीओ की गंदगी को उजागर कर दिया है। यहां सिस्टम नहीं, भ्रष्टाचार चलता है।
इंदौर। Exclusive: लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की लगातार पड़ताल ने इंदौर आरटीओ की गंदगी को उजागर कर दिया है। यहां सिस्टम नहीं, भ्रष्टाचार चलता है। सरकारी फीस भले ही 1074 रुपए हो, लेकिन लाइसेंस बनवाने के लिए जनता से 3 से 5 हजार रुपए तक की वसूली की जा रही है। कहने को सब कुछ ऑनलाइन है, लेकिन हकीकत में हर फाइल तब तक आगे नहीं बढ़ती, जब तक एजेंट की जेब गरम न हो जाए।
क्लर्क बना आरटीओ का किंगपिन, अफसर बने कठपुतली हिस्सेदार
आरटीओ दफ्तर अब क्लर्कों का साम्राज्य बन चुका है। सूत्रों के मुताबिक, क्लर्क गौतम बाबू और उनका गिरोह ही इस भ्रष्ट सिस्टम की रीढ़ है। नकली लाइसेंस मामले में पकड़े जाने के बावजूद गौतम बाबू आज भी पर्दे के पीछे से सब कुछ कंट्रोल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कबड्डी क्लब के अपराधियों को लाइसेंस वसूली के काम पर लगा रखा है, जिनमें कई ऐसे चेहरे हैं जो पहले जेल की हवा खा चुके हैं।
काम ठेके पर, रिश्वत पहले जैसी सिर्फ चेहरे बदले हैं
लाइसेंस का काम भले ही ठेके पर दे दिया गया हो लेकिन यह ठेका भी जानकारी के मुताबिक आरटीओ के किसी व्यक्ति का ही है। साथ ही वसूली का ठेका आज भी क्लर्कों और एजेंटों के पास है। आरटीओ में बिना दलाल कोई फाइल हिलती नहीं, बिना पैसा कोई फाइल चलती नहीं। कर्मचारी समय पर आते नहीं, अफसरों को फर्क नहीं। सुबह 9:30 बजे खुलने वाला दफ्तर दोपहर 1 बजे तक सूना पड़ा रहता है। ये है इंदौर आरटीओ की हकीकत, जहां जनता लाइन में और अफसर रिश्वत में।
RTO प्रदीप गायब, ARTO अर्चना की तबीयत खराब, गौतम बाबू का नंबर बंद!
जब Lalluram.com ने आरटीओ प्रदीप शर्मा से बात करनी चाही, तो उन्होंने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा। इसके साथ ही एआरटीओ अर्चना मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया तो यह जानकारी मिली कि उनकी तबीयत खबर लगने के बाद खराब चल रही है। जिस दिन से lalluram.com ने आरटीओ के अंदर की खबरों को प्रकाशित करना शुरू किया तब से मैडम की तबीयत कुछ खराब हो गई है। ऐसा आरटीओ के लोगों द्वारा बताया गया है, गौतम बाबू से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनके कई मोबाइल नंबरों में से एक बंद और दूसरा ‘रॉन्ग नंबर’ निकला। अब सवाल यह है कि आखिर एक क्लर्क को इतने नंबरों की जरूरत क्यों पड़ती है ? क्या इसलिए ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके ?
गौतम बाबू का कहना है लाइसेंस का काम मेरे अंडर में नहीं है। मेरा कबड्डी का क्लब जरुर है। बहुत सारे लोग एजेंट का काम करते हैं, मैं नहीं जानता हूं। अंकित के पास पहले भी काम था और अभी भी अंकित के पास ही काम है, लेकिन जो आरटीओ के सूत्र है वो बताते हैं कि आज भी गौतम बाबू ही पूरा लाइसेंस का काम हेड कर रहे हैं और उन्हीं के अंडर में लड़के काम कर रहे हैं, जो एजेंटों से पैसा वसूल करते हैं।
भ्रष्टाचार का खेल जारी, कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित
इंदौर आरटीओ में भ्रष्टाचार कोई राज नहीं, बल्कि सिस्टम का हिस्सा बन चुका है। अफसर आंख मूंदे बैठे हैं, बाबू खुलकर लूट रहे हैं और जनता हर फाइल के साथ ठगी जा रही है। Lalluram.com के खुलासों ने आरटीओ में हड़कंप तो मचाया है, लेकिन टेबल के नीचे रिश्वत का खेल अब भी उतनी ही रफ्तार से चल रहा है।
अब सवाल सीधा मध्य प्रदेश सरकार से है कि क्या इंदौर आरटीओ के इस भ्रष्टाचार के अड्डे पर अब बुलडोज़र चलेगा ? या फिर अफसरों और बाबुओं के इस “भ्रष्टाचार के साम्राज्य” को सरकार का मौन संरक्षण मिलता रहेगा ?

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले