देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा परदेशीपुरा क्षेत्र की मोहल्ला समिति बैठक में पहुँच, नागरिकों से किया जनसंवाद।
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा परदेशीपुरा क्षेत्र की मोहल्ला समिति बैठक में पहुँच, नागरिकों से किया जनसंवाद।

★ आमजन से रूबरू होकर जानी उनकी समस्याएं व सुझाव । ★ पुलिस कमिश्नर ने, शिकायत पेटी के माध्यम से नागरिकों द्वारा बताई, क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी पर, तत्काल ही दिए कार्यवाही के दिशा निर्देश।

Abhishek Raghuvanshi12 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ आमजन से रूबरू होकर जानी उनकी समस्याएं व सुझाव ।

★ पुलिस कमिश्नर ने, शिकायत पेटी के माध्यम से नागरिकों द्वारा बताई, क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी पर, तत्काल ही दिए कार्यवाही के दिशा निर्देश।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

★ अपराध मुक्त समाज हेतु जनता व पुलिस की कड़ी को और मजबूत बनाने की बात पर दिया जोर ।

इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा आमजन से बेहतर समन्वय कर, बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्रों में जनजागरूकता चलाकर आमजन व पुलिस के गठजोड़ को और मजबूत व प्रभावी करने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 11.11.25 को नगरीय इंदौर ज़ोन-02 के थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के गोल स्कूल में एक महत्वपूर्ण ‘मोहल्ला बैठक’ का आयोजन किया गया।

बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्थ) श्री अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन -2 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 श्री अमरेंद्र सिंह, व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों सहित लगभग 250 नागरिक (पुरुष, महिला और बच्चे) शामिल हुए।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि यह कार्यक्रम नागरिकों को पुलिस से सीधे जोड़कर उनकी सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किये जा रहे है, आप निर्भीक होकर क्षेत्र की पुलिस से संबंधित समस्याओं व आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गोपनीय रूप से अपनी अपनी बात शिकायत पेटी या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर बता सकते है।
साथ ही उन्होंने सभी से चर्चा करते हुए पुलिस के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया और कहा कि, सुरक्षित और समृद्ध समाज के लिए आमजन की पुलिस के साथ भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है, इस गठजोड़ से ही अपराधियों पर और प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस द्वारा ऐसी गोपनीय सूचनाएं देने के लिए वहाँ एक शिकायत पेटी भी रखी, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा क्षेत्र के बारे में पुलिस से संबंधित एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी उक्त शिकायत पेटी में तत्समय ही डाली। जिसमे से कुछ को उसी समय देखकर, पुलिस कमिश्नर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल ही अग्रिम विधि सम्मत तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों, साइबर अपराधों, यातायात और सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभावों व इसके कारण बढती अपराधिक प्रवृत्ति आदि के प्रति जागरूकता के साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी।

नागरिकों ने भी पुलिस की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 22 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 22 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑