कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीण हाट बाजार में दलहन, मसाले सहित स्वदेशी उत्पादों की खरीदी की
इंदौर में साप्ताहिक प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र एवं ग्रामीण हाट बाजार का हुआ शुभारंभ उपभोक्ताओं को अब हर शनिवार-रविवार को सीधे मिलेंगे गो आधारित प्राकृतिक कृषि तथा हस्त शिल्प स्वदेशी उत्पाद कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने हाट बाजार का किया अवलोकन और उत्पादकों के साथ संवाद किया प्रोत्साहित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और लोकल फ़ॉर वोकल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में एक नई पहल की गई है।
इंदौर में साप्ताहिक प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र एवं ग्रामीण हाट बाजार का हुआ शुभारंभ
उपभोक्ताओं को अब हर शनिवार-रविवार को सीधे मिलेंगे गो आधारित प्राकृतिक कृषि तथा हस्त शिल्प स्वदेशी उत्पाद
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने हाट बाजार का किया अवलोकन और उत्पादकों के साथ संवाद किया प्रोत्साहित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और लोकल फ़ॉर वोकल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में एक नई पहल की गई है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में प्राकृतिक (गौ-आधारित) कृषि उत्पादों का साप्ताहिक विक्रय केन्द्र शुरू किया गया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों हस्तशिल्पियों स्व- सहायता समूह के सदस्यों को मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण हाट बाजार प्रारंभ किया गया है । कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज शनिवार को ग्रामीण हाट बाजार पहुंचकर उत्पादकों को प्रोत्साहित किया और हाट बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों से दलहन, मसाले और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदी की। साथ ही किसानों और स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया और कहा कि ग्रामीण हाट बाजार में सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जायेगी ताकि अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता यहां आकर गो आधारित प्राकृतिक कृषि तथा हस्त शिल्प स्वदेशी उत्पादों को क्रय कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले के प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों के उत्पादों को प्रोत्साहन देना और उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त एवं शुद्ध खाद्य सामग्री सीधे किसानों से उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण हाट बाजार पर हर शनिवार-रविवार को किसान स्वयं उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रूप से उत्पादित दालें, हल्दी, मसाले, सब्जियाँ, चिया सीड, अश्वगंधा, कलौंजी, अनाज सहित अन्य गौ-आधारित उत्पाद विक्रय करेंगे। इस पहल से किसानों को विपणन का सीधा मंच मिलेगा और नागरिकों को सुरक्षित, जैविक तथा पौष्टिक खाद्य सामग्री प्राप्त होगी।
हस्तशिल्प उत्पाद आकर्षण का केंद्र
ग्रामीण हाट बाज़ार में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद, चमड़े के जूते, सीप के बैग, चंदेरी साड़ियाँ, रचनात्मक झाडू, तोरण आदि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है, जो कि स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किये जाते है।
उक्त ग्रामीण हाट बाज़ार मेला में “ लोकल फॉर वोकल ” के आधार पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों को नागरिक क्रय कर सकेंगे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने, आयात पर निर्भरता कम हो । साथ ही स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों, कारीगरों और उद्योगों को बढ़ावा मिले। बताया गया है कि यदि कोई स्व सहायता समूह या कृषक हर शनिवार तथा रविवार को अपना उत्पाद विक्रय करना चाहते हैं तो वह जिला पंचायत कार्यालय में संपर्क कर स्थान प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण हाट बाजार में नावदापंथ सिंदौड़ा, सिमरोल, भांगिया, उमरिया, मांगलिया, सांवेर आदि गांवों के किसान हस्तशिल्पियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने स्टाल लगाये थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, मध्य प्रदेश आजीविका परियोजना के नोडल अधिकारी श्री हिमांशु शुक्ला तथा कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था (आत्मा) की परियोजना संचालक श्री शर्ली थामस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले