इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर में आने वाली भूमि का सीमांकन प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एमपीआईडीसी से जुड़े मुद्दों पर कार्यवाही हेतु बैठक सम्पन्नकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में उठाए गए एमपीआईडीसी, इंदौर से संबंधित विविध मुद्दों पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आज एमपीआईडीसी कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एमपीआईडीसी से जुड़े मुद्दों पर कार्यवाही हेतु बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में उठाए गए एमपीआईडीसी, इंदौर से संबंधित विविध मुद्दों पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आज एमपीआईडीसी कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर, पीथमपुर सेक्टर-7, बरलाई शुगर मिल से जुड़े लंबित प्रकरणों सहित आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 एवं प्लग-एंड-प्ले पार्क की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री हिमांशु प्रजापति ने विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर सिंहस्थ पूर्व अवधि में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि यह कॉरिडोर एबी रोड से उज्जैन की ओर जाने वाले यातायात को शहर में प्रवेश किए बिना डायवर्ट करने में सहायक होगा तथा शहर के पश्चिमी हिस्से में नियोजित विकास को भी गति प्रदान करेगा।
कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देशित किया कि कॉरिडोर मार्ग में आने वाली भूमि का सीमांकन प्राथमिकता से किया जाए, विशेषकर 75 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण हेतु आवश्यक भूमि का। उन्होंने कहा कि सीमांकन कार्य कॉरिडोर के दोनों सिरों से एक साथ प्रारंभ किया जाए, ताकि कार्य में गति सुनिश्चित हो सके तथा भूमि पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके।
पीथमपुर सेक्टर-7 के प्रकरणों पर चर्चा के दौरान श्री प्रजापति ने भूमि सीमांकन एवं लैंड रिकॉर्ड अद्यतन में तीव्रता लाने का आग्रह किया, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में बताया गया कि वन विभाग से संबंधित वन भूमि विनिमय (Forest Land Exchange) का प्रकरण प्रगति पर है और इसके लंबित रहने से विकास कार्यों में विलंब हो रहा है। बरलाई शुगर मिल की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड अद्यतन करने की आवश्यकता पर भी श्री प्रजापति ने बल दिया। साथ ही रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र एवं कन्फेक्शनरी क्लस्टर में चल रहे अतिक्रमण हटाने हेतु जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 एवं प्लग-एंड-प्ले पार्क से संबंधित प्रगति एवं प्रस्तावों की जानकारी भी बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा को प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि इंदौर जिले में चल रही सभी औद्योगिक परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता (Utmost Priority) के साथ निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने राजस्व अमले एवं एमपीआईडीसी अधिकारियों को टाइमलाइन का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले