DAVV के पूर्व कुलपति ने पुत्र पर लगाए पीटने और संपत्ति दस्तावेज पर हस्ताक्षर के आरोप
धाकड़ का कहना है कि वे परेशान हो चुके हैं और अपना निवास बदल रहे हैं, इसलिए जहां अमित रहता है, उस पालीवाल नगर के घर में रखा मूल सामान और शैक्षणिक शोध आदि सभी दस्तावेज दिलाए जाएं।
धाकड़ का कहना है कि वे परेशान हो चुके हैं और अपना निवास बदल रहे हैं, इसलिए जहां अमित रहता है, उस पालीवाल नगर के घर में रखा मूल सामान और शैक्षणिक शोध आदि सभी दस्तावेज दिलाए जाएं। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विवाद परिवार के एक कॉलेज को लेकर है।
देवी अहिल्या विवि, इंदौर।
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पूर्व कुलपति डा. नरेंद्र धाकड़ पत्नी अंजना धाकड़ और बेटी के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने पुत्र अमित धाकड़ पर मारपीट कर संपत्ति के दस्तावेज पर जबरन हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए। उन्होंने कलेक्टर को शिकायत करते हुए सभी दस्तावेज और सामान दिलाने की मांग की।
धाकड़ का कहना है कि वे परेशान हो चुके हैं और अपना निवास बदल रहे हैं, इसलिए जहां अमित रहता है, उस पालीवाल नगर के घर में रखा मूल सामान और शैक्षणिक शोध आदि सभी दस्तावेज दिलाए जाएं। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विवाद परिवार के एक कॉलेज को लेकर है। पूर्व कुलपति धाकड़ का कहना था कि जैन दिवाकर कॉलेज का संचालन 2006 से किया जा रहा है। इसकी भूमि पांच करोड़ की है, जिस पर भवन बना है। इस पर बैंक आफ महाराष्ट्र का 9.90 करोड़ रुपये का लोन है। यह ऋण कॉलेज के संचालन के लिए लेना पड़ा। वह भवन बनाने के लिए अन्य अचल संपत्ति का विक्रय करना चाहते थे, किंतु अमित ने दस्तावेज छुपाकर रख लिए।
विगत तीन माह से अमित कॉलेज की फीस प्राप्त कर रहा है, किंतु बैंक लोन का भुगतान नहीं कर रहा है। अंजना धाकड़ का कहना था कि कुछ दिन पहले अमित ने सांवेर रोड की फैक्ट्री अपने नाम करा ली। अब कॉलेज को अपने नाम कराने के लिए झगड़ा कर रहा है।
आरोप है कि दो दिन पहले अमित ने मोबाइल छीनकर धाकड़ को एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं कागज पर हस्ताक्षर कराए। सभी कागज और चेकबुक भी रख ली। कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि पूर्व कुलपति अपनी पत्नी और बेटी के साथ आए थे। उनके बेटे उन्हें परेशान कर रहे हैं। मामला पारिवारिक है, इसलिए उनके बेटे को बुलाकर समझाइश देंगे, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
