इंदौर में पुलिस ने शपथ पत्र पर दी गलत जानकारी, सुप्रीम कोर्ट ने DCP और TI को किया तलब
राशन के चांवल की काराबाजारी के मामले में जेल में बंद आरोपित का जमानत आवेदन निरस्त कराने के लिए चंदन नगर पुलिस ने कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश कर दिया।
राशन के चांवल की काराबाजारी के मामले में जेल में बंद आरोपित का जमानत आवेदन निरस्त कराने के लिए चंदन नगर पुलिस ने कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश कर दिया। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र पर कहा कि आरोपित के खिलाफ आठ अन्य प्रकरण दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।

इंदौर में पुलिस ने शपथ पत्र पर दी गलत जानकारी
इंदौर। राशन के चांवल की काराबाजारी के मामले में जेल में बंद आरोपित का जमानत आवेदन निरस्त कराने के लिए चंदन नगर पुलिस ने कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश कर दिया। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र पर कहा कि आरोपित के खिलाफ आठ अन्य प्रकरण दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि आरोपित के खिलाफ सिर्फ चार प्रकरण दर्ज थे जिनमें से दो में वह बरी भी हो चुका था।
सुप्रीम कोर्ट ने एडीसीपी दीशेष अग्रवाल और चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को नोटिस जारी कर पूछा है कि झूठा शपथ पत्र देने के मामले में क्यों न उन पर कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा है। चंदन नगर पुलिस थाने में अक्टोबर 2024 में आरोपित अनवर हुसैन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और जालसाजी, फर्जी रिकार्ड बनाने जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
चार मामलों में से दो में वह बरी निकला
जिला कोर्ट और हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर आरोपित ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका प्रस्तुत की। वहां सुनवाई के दौरान शासन की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र में कहा गया कि आरोपित पर आठ अन्य केस दर्ज हैं। इसमें दुष्कर्म का एक केस भी है। आरोपित के वकील ने इसका विरोध करते हुए शपथ पत्र दिया और कहा कि जिन आठ मामलों में अनवर को आरोपित बताया जा रहा है उनमें से चार में तो उसका नाम ही नहीं है। बचे हुए चार मामलों में से दो में वह बरी हो चुका है।
मिलते जुलते नाम की वजह से गलती
इसके बाद शासन की ओर से एक और शपथ पत्र प्रस्तुत हुआ। इसमें स्वीकारा गया कि आरोपित पर आठ नहीं सिर्फ चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपित और उसके पिता के नाम से मिलते जुलते नाम की वजह से कंप्यूटर से गलती हुई है। कोर्ट ने पुलिस के तर्क को अस्वीकार करते हुए आरोपित को जमानत दे दी।
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा कि चूंकि मामला एक व्यक्ति के जीवन और उसकी स्वतंत्रता का है ऐसे में पुलिस के एडीसीपी और टीआई को नोटिस जारी किया जाता है कि वे इसका कारण बताएं की इस गलती के लिए उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। कोर्ट ने कहा कि जो-जो लोग शासन की ओर से शपथ पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में थे वे सभी अपना जवाब दें। साथ ही दोनों अधिकारी व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब दें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले