Indore Weather Update: इंदौर में इस बार नवंबर में सर्दी का असर रहेगा कम, रात का पारा सामान्य से रहेगा अधिक
आज से नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, इंदौर शहर में पहले ही दिन बादल छाए हुए हैं। आज जिले में बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर में नवंबर महीने में सर्दी का असर कम रहेगा।
आज से नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, इंदौर शहर में पहले ही दिन बादल छाए हुए हैं। आज जिले में बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर में नवंबर महीने में सर्दी का असर कम रहेगा। इसकी वजह है मानसून सिस्टम और हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी ना हो पाना। शहर में शुक्रवार को भी बारिश हुई थी।

कोहरा और तेज हवा से बचने के लिए कई लोग गरम कपड़ों में दिखे।
इंदौर में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा और सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपी महसूस करा दी। तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
एमपी में मौसम करवट बदल रहा है। वहीं, बुधवार को इंदौर सूरज की दिनभर लुकाछिपी के कारण सर्द हवाओं की चपेट में रहा। हालिया बारिश और तूफान मोचा के असर से दिन का तापमान मंगलवार की तुलना में चार डिग्री नीचे आ गया। यह सामान्य से सात डिग्री कम रहा। सर्द हवाओं के कारण सिहरन महसूस हुई और शाम को लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। ठंड और बढ़ने की संभावना है।
बुधवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के 29.7 डिग्री के मुकाबले 4.6 डिग्री कम रहा। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में बारिश से सर्दी ने डेरा डाल दिया है। बुधवार को दिनभर नगर में ठंडी हवाओं का दौर चला। सूरज पूरे दिन बादलों की आड़ में छिपा रहा।
कोहरा भी छाया रहा
नगर के आसमान में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे के कारण बुधवार को दृश्यता 2200 मीटर और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सूरज नहीं निकलने और बादलों के छाए रहने तथा ठंडी हवाओं के चलते शहर का मौसम एकदम पलट गया। इंदौर के लोग हर मौसम का मजा लेते हैं, इसलिए अब ठंड शुरू होते ही गुड़ से निर्मित गजक की दुकानों की खुशबू से माहौल खुशनुमा हो गया है। शाम को दूध और जलेबी की दुकानें सजना आरंभ हो गई हैं। गराडू चाट चौपाटी पर मिलने लगी है।
1985 के बाद सर्वाधिक गीला अक्तूबर
वर्ष 1985 के करीब 40 साल बाद अक्तूबर 2025 सर्वाधिक बारिश वाला वर्ष रहा। अक्टूबर 1985 में 230.3 मिमी (9.07 इंच) बारिश के बाद इस वर्ष 128.5 मिमी (5.06 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। नवंबर में यदि मावठा यानी शीतकालीन वर्षा हुई तो नगर में और ठंड बढ़ने की संभावना है।
1999 में सबसे ठंडा रहा था इंदौर
अक्तूबर माह में न्यूनतम तापमान 22 अक्तूबर 1999 को 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस माह का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।
एक दशक में अक्तूबर माह का न्यूनतम तापमान
| वर्ष | दिनांक | न्यूनतम तापमान (°से.) |
|---|---|---|
| 2024 | 25 | 16.8 |
| 2023 | 28 | 16.6 |
| 2022 | 24 | 16.0 |
| 2021 | 30 | 14.1 |
| 2020 | 28 | 15.8 |
| 2019 | 13 | 17.0 |
| 2018 | 30 | 16.2 |
| 2017 | 31 | 15.1 |
| 2016 | 30 | 14.6 |
| 2015 | 30 | 15.0 |

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले