राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में, माननीय जनप्रतिनिधियों तथा इंदौर पुलिस कमिश्नर के साथ इंदौर के नागरिकों ने लगाई देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़।
सभी ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ।
सभी ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ।
इंदौर – भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2025 को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, आज दिनांक 31.10.25 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
नेहरू स्टेडियम से शुरू इस मैराथन दौड़ में माननीय मंत्री म.प्र.शासन श्री तुलसीराम सिलावट, माननीय विधायक श्री मधु वर्मा, माननीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, माननीय विधायक श्री रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगण के साथ बड़ी संख्या में बच्चे, युवा व बुजुर्ग, महिलाओं सहित करीब 2500 से ज्यादा नागरिकों ने इसमें भाग लिया।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र गौरव श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करते हुए, देश की एकता और अखंडता को इसी प्रकार अक्षुण्ण बनाए रखेंगे और देश मे एकता व सुरक्षा की भावना को बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे, ऐसी शपथ ली।
तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पुलिस कमिश्नर इंदौर ने फ्लैग ऑफ कर, मैराथन दौड़ को रवाना किया गया। जो नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीपीओ चौराहा, छावनी चौराहा, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा (छोटी ग्वालटोली) , मधु मिलन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, एसबीआई बैंक टी होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समापन हुआ।
इस मैराथन में पुलिस कमिश्नर इंदौर व माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभागियों के साथ देश एकता और अखंडता को प्रेरित करने के लिए दौड़ लगाई।
इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कहा कि हमारे राष्ट्र गौरव “लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की एकता और अखंडता की भावना आज भी हमारे भीतर जीवित है, हमें सिर्फ उसे कर्म में उतारना है।” इंदौर के लोगों ने उस भावना को दौड़ में बदल दिया, जिसमें कदम देश के लिए उठे और सांसें देशभक्ति की लय में चलीं। आज इंदौर ने यह दिखा दिया कि देश की एकता सिर्फ शब्द नहीं — यह हर इंदौर वासियों के दिल की धड़कन है।
उक्त मैराथन कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले





