देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहन ज़ब्त
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहन ज़ब्त

*लगभग 2.38 लाख रुपए की सामग्री बरामद कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई,अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के सख्त आदेशों और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi30 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

*लगभग 2.38 लाख रुपए की सामग्री बरामद

कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई,अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के सख्त आदेशों और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आबकारी की टीमों ने गत रात्रि को विभिन्न स्थानों पर बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन प्रभावी कार्रवाइयों में आबकारी विभाग की टीमों ने तीन दोपहिया वाहनों का उपयोग करके अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)क के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
पलासिया वृत्त की कार्रवाई : वृत्त प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम ने छावनी रोड पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन (MP09-US-1209) से एक पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं 6 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की। आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस ज़ब्त सामग्री और वाहन का अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 77 हजार 812 रुपए है।
राजमोहल्ला और आंतरिक 02 की संयुक्त कार्रवाई : आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल और जया मुजाल्दे की टीमों ने सरवटे बस स्टैंड से क्रमशः दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों (MP09AS2835 और MP09ZS9503) से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कुल 55 पाव देशी मदिरा (25 पाव + 30 पाव) ज़ब्त की। आरोपी सौरभ सोनकर और आदित्य सोनकर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में ज़ब्त मदिरा और दोनों वाहनों का अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 1.60 लाख रुपए है।
समेकित परिणाम और सकारात्मक संदेश
इन सभी कार्रवाइयों में कुल तीन दोपहिया वाहन और बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा ज़ब्त की गई है। ज़ब्त मदिरा और वाहनों का कुल समेकित अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 2 लाख 37 हजार 812 रुपए है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि “आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर सघन और प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्पष्ट संदेश देती हैं कि इंदौर जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मदिरा परिवहन या विक्रय को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।”
इस सफल अभियान में आबकारी विभाग के आरक्षकों तरुण सिंह जाट, परमजीत कौर, अजय चंद्रवाल, मोनू, किशन सिंह रघुवंशी, ओ पी साहू, उस्मान बेग, ललित गीते का सराहनीय और महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑