इंदौर में मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बड़ी मात्रा में मिलावटी घी जप्त, फैक्ट्री आगामी आदेश तक की गई बंद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी घी जप्त किया है। बताया गया कि यह कार्रवाई श्रीराम मिल्क एंड फूड डेरी पालदा में की गई। निरीक्षण के दौरान मिलावट पाये जाने पर लगभग 3400 लीटर मिलावटी घी जप्त किया गया।
खाद्य अधिकारी श्री मनीष स्वामी ने बताया कि मिलावटी घी के नमूनों का प्रारंभिक परीक्षण इंदौर में हाल ही में उद्घाटित फूड एंड ड्रग लैब के माध्यम से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इंदौर में लैब स्थापित होने से इसका फायदा तुरंत ही प्राप्त हुआ, जिससे जांच प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी की जा सकी। कार्रवाई के दौरान घी निर्माता का कारखाना बंद कराया गया। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्रीराम मिल्क एंड फूड डेरी पालदा का निरीक्षण किया गया, उक्त प्रतिष्ठान पर घी पैक किया जा रहा था। उक्त फैक्ट्री पर मदर चॉइस एवं मिल्क क्रीम एवं अन्य ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कुछ सफेद कलर का फैट भी मिला, जिसकी प्राइमरी जांच तालावली चादा स्थित नवीन लैब से करवाने पर मिल्क फेट न होकर अन्य फेट की पुष्टि की गयी। उक्त संस्थान से विभिन्न ब्रांड के एवं संग्रहित लूज घी एवं फैट की विस्तृत जांच हेतु राज्य का परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। उक्त प्रतिष्ठान को अन्य फेट पाए जाने के कारण आगामी आदेश तक बंद किया जा रहा है। उक्त संस्थान से 3400 लीटर घी जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख रूपये है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गठित दल के द्वारा पालदा स्थित श्रीराम मिल्क फ़ूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया।परिसर मे खाद्य पदार्थ घी का निर्माण एवं पैकिंग किया जाना पाया गया। परिसर में पाए गए घी की तलावली चंदा स्थित नवीन खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मे प्रारंभिक जाँच करने पर उक्त घी मे वनस्पति होना पाया गया है, परिसर मे पाए गए विभिन्न ब्रांड-कैवल्य फ्रेश सुपर देशी घी, सब्हो डिलीशियस देसी घी, डेरी पावर घी, SRMI मदर चॉइस cow घी, SRMI मदर चॉइस घी, SRMI मिल्क क्रीम cow घी, SRMI मिल्क क्रीम देशी घी के विभिन्न पैकिंग के एवं लूज़ घी के कुल 10 नमूने जाँच हेतु लिए गए है तथा लगभग 3400 लीटर घी को जब्त किया गया है। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान मे खाद्य कारोबार को बंद कराया गया है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले