अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहन ज़ब्त
*लगभग 2.38 लाख रुपए की सामग्री बरामद कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई,अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के सख्त आदेशों और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।
*लगभग 2.38 लाख रुपए की सामग्री बरामद

कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई,अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के सख्त आदेशों और सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के प्रभावी मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आबकारी की टीमों ने गत रात्रि को विभिन्न स्थानों पर बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन प्रभावी कार्रवाइयों में आबकारी विभाग की टीमों ने तीन दोपहिया वाहनों का उपयोग करके अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)क के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
पलासिया वृत्त की कार्रवाई : वृत्त प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम ने छावनी रोड पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन (MP09-US-1209) से एक पेटी देशी प्लेन मदिरा एवं 6 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की। आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस ज़ब्त सामग्री और वाहन का अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 77 हजार 812 रुपए है।
राजमोहल्ला और आंतरिक 02 की संयुक्त कार्रवाई : आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल और जया मुजाल्दे की टीमों ने सरवटे बस स्टैंड से क्रमशः दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों (MP09AS2835 और MP09ZS9503) से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कुल 55 पाव देशी मदिरा (25 पाव + 30 पाव) ज़ब्त की। आरोपी सौरभ सोनकर और आदित्य सोनकर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में ज़ब्त मदिरा और दोनों वाहनों का अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 1.60 लाख रुपए है।
समेकित परिणाम और सकारात्मक संदेश
इन सभी कार्रवाइयों में कुल तीन दोपहिया वाहन और बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा ज़ब्त की गई है। ज़ब्त मदिरा और वाहनों का कुल समेकित अनुमानित बाज़ार मूल्य लगभग 2 लाख 37 हजार 812 रुपए है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि “आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर सघन और प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्पष्ट संदेश देती हैं कि इंदौर जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मदिरा परिवहन या विक्रय को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।”
इस सफल अभियान में आबकारी विभाग के आरक्षकों तरुण सिंह जाट, परमजीत कौर, अजय चंद्रवाल, मोनू, किशन सिंह रघुवंशी, ओ पी साहू, उस्मान बेग, ललित गीते का सराहनीय और महत्वपूर्ण योगदान रहा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले