देश की बात, आपके शहर से
नो एंट्री में छूट के बाद तीन दिन से जारी ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, बुकिंग शुरू
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

नो एंट्री में छूट के बाद तीन दिन से जारी ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, बुकिंग शुरू

यातायात पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांगों को उचित मानते हुए तीन मार्गो पर नो एंट्री के समय में संशोधन किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा इसको लेकर नए आदेश जारी करेंगे।

Abhishek Raghuvanshi9 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यातायात पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांगों को उचित मानते हुए तीन मार्गो पर नो एंट्री के समय में संशोधन किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा इसको लेकर नए आदेश जारी करेंगे। मांगे माने जाने के बाद ट्रांसपोर्टर्स ने भी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए माल की बुकिंग शुरू कर दी।
नो एंट्री में छूट के बाद तीन दिन से जारी ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, बुकिंग शुरू।
प्रशासन जारी करेगा आदेश, लोहामंडी, पंचकुईयां और पोलोग्राउंड में मिली राहत।
एसोसिएशन की मांगें मानते हुए तीन मार्गो पर नो एंट्री के समय में संशोधन किया है।
इंदौर। शहर में बीते तीन दिनों से चल रही ट्रांसपोर्टरों की स्वैच्छिक बंद मुहिम बुधवार को सप्तात हो गई। ट्रांसपोर्टर्स की प्रमुख मांग थी कि नो एंट्री के समय में आंशिक छूट दी जाए, ताकि व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। यातायात पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांगों को उचित मानते हुए तीन मार्गो पर नो एंट्री के समय में संशोधन किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा इसको लेकर नए आदेश जारी करेंगे। मांगे माने जाने के बाद ट्रांसपोर्टर्स ने भी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए माल की बुकिंग शुरू कर दी। एसोसिएशन आफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स, इंदौर ट्रक आपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और देवास नाका ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आव्हान पर छह अक्टूबर से लोहामंडी और पंचकुईया में पार्सल बुकिंग बंद की गई। दूसरे दिन से देवास नाका और ट्रांसपोर्ट नगर में भी काम बंद कर दिया गया।
हालाकि जिला प्रशासन और पुलिस ने समय की नजाकत को देखते हुए ट्रांसपोर्टर्स के साथ सहमति बनाते हुए आंशिक छूट पर सहमति देते हुए तीसरे दिन काम बंद मुहिम को पूर्ण रूप से विराम लगवा दिया।
एसोसिएशन आफ पार्सल के अध्यक्ष राकेश तिवारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया कि सहमित बनने के बाद हड़ातल स्थगित कर दी गई।अपर कलेक्टर रोशन राय का कहना है कि तीन स्थानों लोहामंडी, पंचकुईया और पोलोग्राउंड में प्रवेश छूट देने की सहमति बन गई है। इसको लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।
भारी वाहनों को यहां मिलेगी प्रवेश की छूट

  • पालदा से लोहामंडी मार्ग :- दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक और रात 10 से सुबह 6 बजे तक।
  • चंदन नगर से अंतिम चौराहा होते हुए पंचकुईया मार्ग :- दोपहर 12 से 3 बजे और रात 11 से सुबह 6 बजे तक।
  • सांवेर रोड, बाणगंगा चौराहा से पोलोग्राउंड मार्ग :- दोपहर 12 से शाम 3 बजे और रात 11 से सुबह 6 बजे तक।
    पहले से खुले मार्ग पर जारी रहेगी छूट
  • राऊ सर्कल से राजेंद्र नगर, चौइथराम सब्जी मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर का मार्ग खुला रहेगा।
  • चौईथराम सब्जी मंडी से पालदा तक का मार्ग भी पूरे समय खुला रहेगा।
  • बायपास से रेडीसन चौराहा, देवास नाका, लवकुश चौराहा तक का मार्ग पहले की तरह खुला रहेगा।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑